6. क्या कॉटन बड्स से कानों को साफ करना हैं सही या गलत, जान लें डॉक्टर की ये राय

शरीर की सफाई करना जहां सेहत के लिए जरूरी होता है वहीं पर हम अक्सर कॉटन बड्स का इस्तेमाल कानों की सफाई के लिए करते है क्या आप जानते है ये सेहत के लिए सही होता है या गलत। कानों की सफाई के लिए यह सुरक्षित ना होकर नुकसानदायक होते है ऐसा डॉक्टर मानते है।
जानिए क्या मानते है डॉक्टर
कॉटन बड्स के इस्तेमाल को लेकर डॉक्टर मानते है, कान को साफ करने के लिए कॉटन बड्स का यूज करना ठीक नहीं होता है इसमें जब हम कॉटन बड्स को कान के अंदर डालते है तो ये गंदगी को बाहर निकालने की जगह उसे अंदर को तरफ भी धकेल सकते हैं। इतना ही नहीं यहां पर कॉटन बड्स के इस्तेमाल से कानों में कट लग सकते हैं. कॉटन बड्स कान की अंदर की परत को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं. इससे सुनने की क्षमता पर असर पड़ सकता है. कानों में रैशेज भी निकल सकते हैं।
क्या कानों के लिए सही होता है ईयरवैक्स
इसे लेकर दिल्ली में ईएनटी सर्जन डॉ. कृष्ण कुमार बताते है कि, जब कान में ईयरवैक्स बनने की प्रक्रिया होती है तो ये ईयरवैक्स कानों को प्रोटेक्ट भी करता है, लेकिन अगर जरूरत से ज्यादा बन जाए तो नुकसान भी पहुंचाने लगता है। यहां पर कान की गंदगी साफ करने के लिए सफाई करते समय अंदर मौजूद गंदगी ईयर कैनाल में भी जा सकती है। इस मैल के साथ ही खतरनाक बैक्टीरिया भी कान में जाने की रिस्क रहता है।
क्या बैक्टीरिया पहुंचाते है कान को नुकसान
आपको बताते चलें, कानों की सफाई सही तरीके से नहीं करने से बैक्टीरिया कान के पर्दे को भी नुकसान पहुंचा सकते है. जब कान के अंदर गंदगी या फिर कोई बैक्टीरिया चला जाता है तो इसका पता ही नहीं चलता। जब कानों में खुजली और गंदगी की समस्या बढ़ जाती है। बच्चों और बुजुर्गों के लिए कॉटन बड्स सही नहीं होते है।
कैसे कर सकते है कान की सफाई
कानों की सफाई करने के लिए आप बेस्ट तरीका अपना सकती है जहां पर इसके लिए आपको चाहिए आप पहले कान में ऑयल डालें, गोले का तेल और बेबी ऑयल कानों की सुरक्षा के लिए बेहतर होता है। इस तेल को कान में डालने से अंदर मौजूद गंदगी बाहर निकल जाती है। इतना हीं जिससे आप किसी कपड़े की सहायता से उसे आसानी से निकाल सकते हैं।
कानों की सफाई आप नहाते वक्त भी कर सकते है इसके लिए आप कानों में पानी डालकर सफाई करें, ऐसा इसलिए क्योंकि नहाने के दौरान कानों में थोड़ा बहुत पानी जला जाता है. जो धूल के कणों से मिलकर गंदगी बना देता है. ऐसे में जरूरी है कि नहाते समय कान की सफाई करें।



