छत्तीसगढ़

7. बिस्तर के नीचे इंतजार कर रही थी ‘मौत’! उतरते ही ज़हरीले सांप ने काटा, गई जान

कोरबा. मॉनसून सीजन और बारिश के दिनों में छत्तीसगढ़ के कोरबा में सर्पदंश की घटनाएं बढ़ गई हैं. ताजा घटना में यहां आधी रात को एक व्यक्ति को जहरीले सांप ने काट लिया. अस्पताल में भर्ती कराने के बाद भी सर्पदंश के शिकार व्यक्ति की जान नहीं बच सकी और उसकी मौत हो गयी. मृतक का नाम प्रताप सिंह कंवर है. बताया जा रहा है कि रात के अंधेरे में जैसे ही उसने बिस्तर के नीचे अपना पांव रखा तो वहां बैठे विषैले सांप ने उसे डंस लिया.

घटना जिले के हरदीबाजार थाना क्षेत्र के बोईदा गांव की है. जहरीले सांप के काटने से 49 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि प्रताप सिंह कंवर अपने घर में सो रहा था. रात के लगभग तीन बजे वो बिस्तर से नीचे उतरा तभी सांप ने उसे डंस लिया. प्रताप सिंह को सर्पदंश की जानकारी होते ही घर में हड़कंप मच गया.

आनन-फानन में परिजन प्रताप को पड़ोसी और कोटवार के माध्यम से हरदीबाजार के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी. इस घटना के बाद मृतक के घर में मातम पसर गया है.

सर्पदंश से प्रताप सिंह की मौत होने के बाद पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वो रात के वक्त कहीं भी आने-जाने के लिए टाॅर्च का प्रयोग करें. साथ ही, जमीन पर सोने से परहेज करें. जब भी बिस्तर या खाट पर सोयें तो मच्छरदानी जरूर लगाएं. अपने घर और आस-पास स्वच्छता रखें और गंदगी न फैलाएं. समय-समय पर घर में कीटनाशक का छिड़काव करते रहें.

Related Articles

Back to top button