छत्तीसगढ़

5. छोटे क्षेत्र के डॉक्टर की बड़ी उपलब्धि, महिला का ऑपरेशन कर निकाला गर्भाशय

अंतागढ़। भानुप्रतापपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहली बार ऑपरेशन कर एक महिला का गर्भाशय निकाला गया। महिला को कई दिनों से पेट में शिकायत थी। जिसका परीक्षण कर स्थानीय अस्पताल के डॉक्टर अखिलेश ध्रुव ने अपने सहयोगियों की मदद से महिला का गर्भाशय निकाला। निकाले गए गर्भाशय का वजन 2 किलो 5 सौ ग्राम है। जिसे अन्य जांच के लिए रायपुर भेजा जा रहा है।

डॉक्टर ध्रुव ने कहा कि इस तरह का ऑपरेशन इस अंचल में पहली बार किया गया है। इस ऑपरेशन से अस्पताल के चिकित्सकों में आत्मविश्वास आया है। वहीं  ग्रामीण मरीजों में भी शासकीय अस्पताल के प्रति भरोसा कायम हुआ है। इस तरह के ऑपरेशन करना इन क्षेत्रों में बड़ी बात है।

 

Related Articles

Back to top button