छत्तीसगढ़

3. कोण्डागांव: सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मृत्यु, CM भूपेश ने जताया शोक

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोण्डागांव के ग्राम सोड़मा, तहसील माकड़ी में हुए सड़क दुर्घटना में 3 लोगों की मृत्यु पर गहरा दुःख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए मृतकों के परिवारजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की घोषणा की है। इस दुर्घटना में अनिता नाग, रामेश्वर नाग और सोनमती नाग की मृत्यु हो गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक बस्तर संभाग के जगदलपुर मेडिकल कालेज डिमरापाल में प्रसव के बाद बच्चे की मौत हो गई थी । परिजन मुक्तांजलि शव वाहन क्रमांक से माकड़ी ब्लाक स्थित ग्राम सोडमा बच्चे के शव को लेकर आ रहे थे। ब्लाक मुख्यालय माकड़ी से करीब 5 किलोमीटर दूर कोंडागांव की तरफ से आ रहे बोरवेल्स वाहन से जा भिड़े। आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में शव वाहन में सवार तीन लोगों की मृत्यु हो गई थी। इस घटना में शव वाहन चालक गंभीर तौर पर घायल हो गया।

Related Articles

Back to top button