छत्तीसगढ़

4. दावत में ग्रामीणों ने खाई जंगली मशरूम, 15 लोग हुए बीमार, इलाज के लिए पहुंचे अस्पताल

जशपुर।   जिले के सन्ना थाना क्षेत्र के ग्राम चलने में दशकर्म कायम चल रहा था। तभी जंगली मशरूम की सब्जी खाने से 15 लोग बीमार पड़ गए। इनमें से 2 महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है। बता दें कि ग्राम चलने में दशकर्म कार्यक्रम हो रहा था, जिसमें शामिल होने के लिए लोग पहुंचे थे। यहां जंगली मशरूम की सब्जी बनाई गई थी, जिसे खाने के बाद लगभग 15 लोग बीमार पड़ गए।

सभी को चक्कर, उल्टी और दस्त होने लगा। इसके बाद सभी लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सन्ना में भर्ती कराया गया। बीमार लोगों में से 2 महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल सभी मरीजों को प्राथमिक इलाज दिया गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर अर्जुन ध्रुव ने बताया कि जंगलों में उठने वाला मशरूम जहरीला होता है। सभी मशरूम इंसानों के खाने योग्य नहीं होते। उन्होंने बताया कि अब तक 15 लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

 

Related Articles

Back to top button