8. इन 5 जंगली सब्जियों को करें डाइट में शामिल, आपको रखेंगी स्वस्थ और तंदुरुस्त, फायदे जान रह जाएंगे हैरान

सब्जियां सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती गर्मियों में हरी सब्जी के सेवन से शरीर स्वस्थ और हाइड्रेटेड रहता है. सब्जियों में कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो सेहत को दुरुस्त रखते हैं. आपने भी हरी सब्जियां खूब खाई होंगी. लेकिन क्या आप जानते हैं कि जंगली सब्जियां भी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हैं. इन्हें रोजाना के डाइट में शामिल करने से शरीर स्वस्थ और तंदरुस्त बनता है. ये कई बीमारियों को दूर भगाती हैं. आइए आज हम आपको ऐसी ही जंगली सब्जियों के बारे में बताते हैं जो स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद हैं.
2. शतावरी: हिमालयी क्षेत्र में पाई जाने वाली शतावरी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है. इसमें विटामिन ए, विटामिन ई, विटामिन सी समेत कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं. यह जड़ी-बूटी के काम में आती है. इसका इस्तेमाल सब्जी के रूप में भी किया जाता है. इसके सेवन से हार्ट हेल्दी होता है. यह पांचन तंत्र को मजबूत कर वजन कम करने में भी लाभदायक है.
3. जंगली पालक: जंगली पालक में कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं. इसमें विटामिन ए, विटामिन सी, कैल्शियम, आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है. यह पाचन तंत्र को मजबूत करता है. यह ब्लोटिंग, गैस अपच जैसी समस्याओं से छुटकारा भी दिलाता है.
4. जंगली लहसुन: जंगली लहसुन में विटामिन ए और विटामिन सी पर्याप्त मात्रा में मौजूद होते हैं. इसके सेवन से इम्युनिटी बूस्ट होती है. इसे डाइट में शामिल करने से शरीर को कई फायदे होते हैं.
5. सिंहपर्णी: सिंहपर्णी में विटामिन सी, विटामिन ए, विटामिन के, कैल्शियम और आयरन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं. यह पाचनतंत्र को मजबूत बनाता है. इसको डाइट में शामिल करने से लिवर भी मजबूत बनाता है. यह इम्युनिटी बूस्ट करता है.



