छत्तीसगढ़

9. महादेव ऐप से सट्टे के पैसे को लेकर पहली हत्या, दुबई से 10 लाख रुपए देकर करवाई युवक की हत्या

रायपुर:   ऑनलाइन सट्टा ऐप महादेव दुर्ग जिला पुलिस सहित पूरे छत्तीसगढ़ की पुलिस के लिए मुसीबत बनी हुई है। महादेव ऐप से जुड़े लोगों का आए दिन कुछ न कुछ कांड सामने आ रहा है। वहीं, पुलिस लगातार महादेव ऐप से जुड़े लोगों को गिरफ्तार कर ​कार्रवाई कर रही है। इसी बीच खबर आ रही है कि महादेव ऐप से सट्टे की वसूली को लेकर एक युवक की हत्या कर हुई है। मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनक तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार महादेव ऐप के जरिए सट्टा लगाने के बाद ओमप्रकाश साहू पैसे का भुगतान नहीं कर पा रहा था। पैसे का भुगतान नहीं कर पाने के चलते महादेव ऐप के एजेंट लगातार ओमप्रकाश साहू को परेशान कर रहे थे। इसी बीच एक दिन अचानक गायब हो गया, जिसके बाद उनकी लाश मिली है। बताया जा रहा है कि ओमप्रकाश साहू की सुपारी देकर हत्या करवाई गई है।

मामले में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि ओमप्रकाश साहू की 10 लाख रुपए की सुपारी देकर हत्या करवाई गई है। उन्होंने ये भी बताया कि सुपारी दुबई से दी गई है। पुलिस ने सद्दाम, आशीष तिवारी, रजनीश पांडे और अनुज कुमार नाम के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

बता दें कि महादेव ऐप का संचालन दुबई से किया जाता है। बताया जाता है कि महादेव ऐप के संचालक भिलाई निवासी हैं, लेकिन अब वो दुबई चले गए हैं और वहीं से ही ऐप का संचालन करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button