छत्तीसगढ़

5. अब घर बैठे बनवा सकेंगे राशन-कार्ड: मितान योजना की सेवाओं का हुआ विस्तार, सीएम बघेल ने ट्वीट कर दी जानकारी

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल के निर्देश पर मितान योजना की सेवाओं का विस्तार किया गया है। इसके तहत अब आप घर बैठे ही अपना राशन कार्ड बनवा सकेंगे। राशन कार्ड बनवाने के लिए आपको टोल फ्री नंबर 14545 पर डायल करना होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।

सीएम ने कहा कि प्रदेश में नागरिक सुविधाओं में लगातार वृद्धि हो रही है। मितान योजना के तहत लोगों को शासकीय योजनाओं का लाभ घर बैठे ही मिल रहा है। राज्य सरकार लगातार लोगों की सुविधाओं का ख्याल रखकर कार्य कर रही है।

जुड़ा एक और नया अध्याय…
आप सबको बताते हुए ख़ुशी हो रही है कि अब हमने राशन कार्ड को भी मितान योजना में शामिल करने का निर्णय लिया है। अब राशन कार्ड बनवाने के लिए घर बैठे कॉल करें 14545 पर और घर बुलाएँ मितान. घर बैठे ही बन जाएगा आपका राशन कार्ड. राशन कार्ड बनवाने की दूर हुई दुविधा मितान घर लेकर आएगा अब ये सुविधा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button