छत्तीसगढ़

4. सांप ने की शहर की बत्ती गुल: 11 केवी के ट्रांसफार्मर में लगे तार पर चलने से हुआ शार्ट सर्किट; आधा बस्तर बेहाल

भीषण गर्मी का दौर नौपता शुरू होने के दूसरे दिन छत्तीसगढ़ के बस्तर में एक सांप ने आधे शहर की बत्ती गुल कर दी। पढ़ने में यह अजीब लग सकता है, लेकिन है सही। सांप 11 केवी के मुख्य ट्रांसफार्मर पर चढ़कर बैठ गया। इसके बाद एक तार से दूसरे पर जाने लगा, तभी शार्ट सर्किट हो गया। इसके चलते शहर आधे हिस्से में लाइट चली गई। हालांकि सूचना मिलने पर बिजली विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और सांप को निकालकर सप्लाई बहाल की गई।

जानकारी के मुताबिक, जगदलपुर शहर में शुक्रवार को अचानक से कई इलाकों में लाइट चली गई। काफी देर तक लाइट नहीं आई तो ऑनलाइन शिकायतों के साथ ही विभाग के फोन भी बजने लगे। इस पर बिजली विभाग को पता चला कि मुख्य लाइन में फॉल्ट आ गया। उसे ढूंढते हुए कर्मचारी केंद्रीय विद्यालय के पीछे लगे 11 केवी के हाई वोल्टेज लाइन तक पहुंच गए। जांच के दौरान वहीं से तकनीकी खराबी का पता चला।

बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि, सांप के कारण 11 केवी की हाई वोल्टेज लाइन में शार्ट सर्किट हो गया था। जिसके चलते वहां लगा ट्रांसफार्मर भी क्षतिग्रस्त हो गया है। इसके बाद कर्मचारियों ने मुख्य सप्लाई लाइन की मरम्मत की और सांप को वहां से बाहर निकाला। इसके बाद बिजली सप्लाई बहाल की जा सकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button