छत्तीसगढ़

6. छत्तीसगढ़ के खेलो इंडिया सेंटर: 24 जिलों को मिली मंजूरी; खेल संचालनालय और साई के बीच हुआ MoU

छत्तीसगढ़ में 24 जिलों के विभिन्न खेलों के लिए 24 खेलो इंडिया सेंटर बनाया गया है। छत्तीसगढ़ के 24 खेलो इंडिया सेंटर के लिए आज खेल संचालनालय और साई के बीच समझौता हुआ है। प्रदेश के विभिन्न खेलों की 24 खेलो इंडिया सेंटर की मंजूरी दी गई है। खेल संचालक श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा और भारतीय खेल प्राधिकरण के क्षेत्रीय निदेशक विष्णु सुधाकर ने आज समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।

संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग के प्रस्ताव पर भारतीय खेल प्राधिकरण ने छत्तीसगढ़ के 24 खेलो इंडिया सेंटर की स्वीकृति 3 चरणों में दी है। प्रथम चरण में नारायणपुर में मलखंभ, बीजापुर में तीरंदाजी, शिवतरई बिलासपुर में तीरंदाजी, गरियाबंद में वॉलीबाल, सरगुजा में फुटबॉल, जशपुर और राजनांदगांव में हॉकी सेंटर की स्वीकृति दी गई। प्रत्येक सेंटर के लिए 7 लाख रुपए जारी किए गए थे।

इन जिलों में मिली मंजूरी 
इन 7 सेंटर के लिए 3 लाख प्रति सेंटर साई की ओर से जारी किया जाना शेष है। द्वितीय चरण में 7 जिले जिसमें बालोद में वेटलिफ्टिंग, बलौदाबाजार में फुटबॉल, पाटन दुर्ग में कबड्डी, रायपुर में वेटलिफ्टिंग, रायगढ़ में बैडमिंटन, सुकमा में फुटबाल और कांकेर में खो-खो के सेंटर की स्वीकृति दी गई है। इसका प्रमाण पत्र साई को भेज दिया गया है।

इन जिलों में शुरू हुआ प्रशिक्षण
तृतीय चरण में सभी जिलों में खिलाड़ियों का ऑनलाइन पंजीयन और प्रशिक्षकों की नियुक्ति खेलो इंडिया के गाइडलाइन के अनुसार पूरा कर लिया गया है। खेलों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। भारतीय खेल प्राधिकरण इसका राशि जारी करेगा। इसमें 10 जिलें हैं जिसमें बस्तर में हॉकी, धमतरी में कुश्ती, जांजगीर-चांपा में हॉकी, कोरबा और बलरामपुर में फुटबॉल, बेमेतरा में कबड्डी, दंतेवाड़ा में तीरंदाजी, महासमुंद में तीरंदाजी, मुंगेली और सूरजपुर में फुटबाल के खेलो इंडिया सेंटर की स्वीकृति मिली है।

भारतीय खेल प्राधिकरण से मिली राशि
वहीं शेष 9 जिलों में से 4 जिलों सारंगढ़ बिलाईगढ़, कोंडागांव, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही और सक्ती के लिए खेल संचालनालय के की ओर से प्रस्ताव साई को भेज दिया गया है। बचे 5 जिलों का प्रस्ताव खेल संचालनालय जल्द ही भेजेंगे। बता दें कि खेलो इंडिया सेंटर के लिए भारतीय खेल प्राधिकरण की ओर से वित्तीय सहायता दिया जाता है। यहां पर खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button