6. खेत की रखवाली कर रहे ग्रामीण की लकड़ी से पीट-पीटकर की निर्मम हत्या, पुलिस जांच में जुटी

कांकेर। जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम बोदेली गांव में बीती रात अज्ञात लोगों ने खेत में सो रहे एक ग्रामीण की लकड़ी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक की लाश खेत में मिली है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मामले को जांच में लिया है।
बता दें कि मृतक कन्हैया लाल महावीर 45 वर्ष खेत की लाड़ी में अकेले ही रहता था। उसकी पत्नी काफी साल पहले उसे छोड़कर चली गई थी। बीती रात वह खेत में सोया हुआ था, तभी किसी अज्ञात व्यक्ति ने लकड़ी से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। मृतक के भाई जब खेत की तरफ गए, तो उन्होंने अपने भाई की खून से सनी लाश देखकर ग्रामीणों और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। परिवार वालों और आस-पास के लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस ने जल्द ही कातिलों को पकड़ने का आश्वाशन दिया है।



