छत्तीसगढ़

5. महिला ने एक साथ दिया तीन बेटियों को जन्म, हैरत में अस्पताल कर्मी, पिता गदगद

कोरबा. छत्तीसगढ़ में एक महिला ने एक साथ तीन बच्चियों को जन्म दिया. एक साथ तीन बच्चियों की डिलीवरी होते ही स्वास्थकर्मी भी हैरत में पड़ गए. वहीं, माता-पिता और परिजनों के खुशी का ठिकाना नहीं रहा. चिकित्सक के मुताबिक तीनों बच्चियां और उनकी मां पूरी तरह से स्वस्थ हैं. एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन के बाद महिला का प्रसव हुआ है.

मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिला के अंतर्गत आने वाले मनेंद्रगढ़ के एक निजी नर्सिंग होम में एक महिला ने तीन बेटियों को एक साथ जन्म दिया है. तीनों बेटियां के साथ मां पूरी तरह स्वस्थ है. अस्पताल के स्टाफ लगातार तीनों बेटियों की निगरानी कर रहे हैं. महिला केल्हारी के सेमरिया गांव की रहने वाली है. जिले में यह ऐसा पहला मामला है, जिसमें एक महिला ने एक साथ तीन बच्चियों को जन्म दिया हो.

तीन बेटियों के जन्म से पिता खुश
बच्चियों के पिता कमलेश्वर पाव ने अपनी खुशियां जाहिर करते हुए बताया कि मेरी तीन-तीन बेटियां हुई हैं और मैं आज बहुत खुश हूं. बताया, जिन्हें पुत्री प्राप्त होती है वे बड़े ही भाग्यशाली होते हैं. मैं बहुत किस्मत वाला हूं कि मेरे घर में तीन-तीन बेटियों का एक साथ जन्म हुआ है. बेटियों को लक्ष्मी का स्वरूप भी माना जाता है. ऐसे में मेरे घर में ईश्वर की खूब कृपा हुई है.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button