छत्तीसगढ़

7. बेहद करामाती है बादाम और इलायची, दोनों को साथ खाने से सेहत को होंगे 5 चमत्कारी लाभ, आज से ही कर दें शुरू

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी ने अच्छे-खासे इंसान को तोड़कर रख दिया है. गलत खान-पान से इंसान कई बीमारियों की जद में आता जा रहा है. ऐसे में जरूरी है कि पोषक तत्वों से भरपूर भोजन को अपनी डाइट में शामिल करें. लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर में रखीं दो छोटी सी चीजों का भी सेवन करने से हमारे शरीर में कई पोषक तत्वों की भरपाई हो सकती है. जी हां, आज हम बात कर रहे हैं बादाम और इलायची की. ये दोनों चीजें देखने में भले ही छोटी हैं, लेकिन ये सेहत के लिए बेहद करामाती होती हैं. क्योंकि इन दोनों में ही पोषक तत्वों की भरपूर मात्रा होती है. बादाम ओमेगा-3 फैटी एसिड, मैग्नीशियम, कैल्शियम, आयरन, विटामिन के और विटामिन ई का अच्छा स्रोत माने जाते हैं. जबकि इलायची राइबोफ्लेविन, विटामिन सी, नियासिन, मिनरल आयरन, मैग्नीशियम, पोटैशियम, कैल्शियम और मैगनीज का अच्छा स्रोत माना जाता है. ऐसे में यदि आप इन दोनों ही चीजों को एक साथ मिलाकर खाएंगे तो सेहत को पोषक तत्वों का डबल डोज मिल सकेगा. आइए डाइटिशियन एवं डायबिटीज एजुकेटर रोहित यादव से जानते हैं बादाम और इलायची साथ खाने के फायदे.
बादाम-इलायची खाने के चमत्कारी लाभ

1. हड्डियां होंगी मजबूत: बादाम और इलायची दोनों ही कैल्शियम के अच्छे स्रोत हैं. इसलिए इनका नियमित सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती हैं. इसके साथ ही ये दांतों को भी मजबूती पहुंचाने का काम करते हैं.

2. हार्ट के लिए फायदेमंद: इलायची और बदाम खाने से हार्ट से जुड़ीं दिक्कतें दूर हो सकती हैं. क्योंकि बादाम में पाया जाने वाला ओमेगा 3 फैटी एसिड और इलायची में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट गुण हृदय को स्वस्थ्य रखने में बेहद कारगर होते हैं. इसलिए इसका सेवन सेहत के लिए फायदेमंद होता है.

3. मोटापा घटेगा: बढ़ते वजन को भी कंट्रोल करने में बादाम और इलायची का मिश्रण बेहद कारगर होता है. इसमें मौजूद फाइबर मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है, जिसके चलते वजन कम होता है. साथ ही पेट भरा रहने से खाना भी कम खाया जाता है. इससे मोटापा कंट्रोल रहता है.

4. पाचन तंत्र रखे बेहतर: पाचन तंत्र को बेहतर रखने में भी बादाम और इलायची का मिश्रण बहुत फायदेमंद होता है. इन दोनों के मिश्रण में फाइबर की मात्रा अच्छी होती है. इसके चलते पाचन से जुड़ीं दिक्कतें दुरुस्त रहती हैं.

5. स्किन के लिए फायदेमंद: बादाम में पाया जाने वाला विटामिन ई और इलायची में सी दोनों ही स्किन के लिए बेहद लाभकारी होते हैं. इसलिए बादाम और इलायची के मिश्रण को खाने से त्वचा में निखार आता है. साथ ही कई तरह की दिक्कतें दूर होती हैं.

कैसे करें इस्तेमाल

डाइटिशियन रोहित यादव के मुताबिक, बादाम और इलायची के मिश्रण को सीजन के अनुसार खाना फायदेमंद होता है. सर्दी और गर्मी में इसका अलग-अलग डोज होता है. गर्मियों में एक स्वस्थ्य व्यक्ति को 4-5 बादाम और 2-3 इलाइची को ठंडे दूध में मिलाकर नियमित पीना ज्यादा बेहतर रहता है. इसके अलावा यदि कोई अधिक कार्य या अधिक व्यायाम करता है तो वह 20 से 50 ग्राम तक का भी उपयोग कर सकता है. हालांकि, ध्यान रखें कि बादाम का छिलका निकला हो. इसके साथ ही 3-4 ग्राम तक छोटी इलायची का भी इस्तेमाल दूध के साथ कर सकते हैं.

Related Articles

Back to top button