छत्तीसगढ़

5.आम खाने से पहले पानी में डुबाना क्यों है जरूरी? आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानें ऐसा करने के फायदे, खाने का सही तरीका

गर्मी में फलों के राजा आम का हर किसी को बेसब्री से इंतजार होता है. बड़े से लेकर बच्चों तक को आम खाना बेहद पसंद होता है. कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर आम स्वाद में भी दमदार होता है. देश में आम की कई वेरायटीज मिलती हैं और हर किसी का रंग, आकार, स्वाद अलग-अलग होता है. रसीले आम में मौजूद न्यूट्रिशंस की बात करें तो इसमें विटामिंस और मिनरल्स मौजूद होते हैं, जो इसे शरीर के लिए एक हेल्दी सुपरफूड बनाते हैं. विटामिन ए, सी, बी6, फाइबर, फोलेट, कॉपर, कार्बोहाइड्रेट्स, एंटीऑक्सीडेंट्स आदि मौजूद होते हैं आम फल में. यह फैट फ्री, सोडियम फ्री और कोलेस्ट्रॉल फ्री होता है. हालांकि, आम खाने का भी एक सही तरीका, समय होता है. आपने कुछ लोगों को देखा होगा कि आम के सेवन से पहले इसे पानी में डुबाकर छोड़ देते हैं. आखिर ऐसा क्यों किया जाता है? क्या आप आम खाने से पहले इसे थोड़ी देर के लिए पानी में डुबाकर रखते हैं? यदि नहीं तो अब से ऐसा जरूर करें.

आम खाने से पहले पानी में क्यों रखना जरूरी?
आयुर्वेदिक डॉक्टर दीक्षा भावसर (Dr. Dixa Bhavsar) ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वे आम खाने से पहले इसे पानी में भिगोकर रखने के फायदे और जरूरत के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी है. डॉ. दीक्षा भावसर ने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, आम अधिकतर भारतीयों का पसंदीदा फल है. कुछ लोग आम काटकर खाते तो कुछ को आमरस, मैंगोशेक पीना बेहद पसंद होता है. लेकिन, आम खाने से पहले सबसे जरूरी बात ये है कि आप इसे खाते किस तरह से हैं. आम खाने से पहले बहुत जरूरी है कि आप इसे कम से कम 1-2 घंटे के लिए पानी में डुबाकर रख दें. यदि आपको आम देखकर बिना खाए नहीं रहा जा रहा है तो फिर भी कम से कम 25-30 मिनट पानी में जरूर रखें.

पानी में आम डुबाकर रखना क्यों है जरूरी?
डॉक्टर दीक्षा भावसर कहती हैं, आम को जब आप खाने से पहले 1-2 घंटे के लिए पानी में डुबाकर छोड़ देते हैं तो इससे आम में मौजूद अतिरिक्त फाइटिक एसिड निकल जाता है. फाइटिक एसिड एक तरह का एंटी-न्यूट्रिएंट है, जो शरीर को कुछ मिनरल्स जैसे आयरन, जिंक, कैल्शियम और अन्य खनिजों को अवशोषित करने से रोकता है. इससे शरीर में आवश्यक मिनरल्स की कमी हो सकती है. अतिरिक्त फाइटिक एसिड होने से शरीर में गर्मी पैदा करता है. ऐसे में कुछ घंटों के लिए आम को पानी में भिगोने से ये खत्म हो जाता है, जिससे पोषक तत्वों के बेहतर अवशोषण (Absorption) में मदद करता है. साथ ही आम को जब आप पानी में भिगोने के बाद खाते हैं तो इससे स्किन को भी लाभ होता है. ऐसा करने से एक्ने, स्किन संबंधित समस्याएं, सिरदर्द, कब्ज और अन्य पेट संबंधित समस्याओं से बचाव होता है.

आम खाने का सही तरीका क्या है?
आम खाने का सबसे सही तरीका है उसे काटकर खाना, लेकिन कुछ लोग आमरस भी खूब पसंद करते हैं. यहां आयुर्वेद के अनुसार, ये जानना भी जरूरी है कि क्या आम का सेवन दूध के साथ करना चाहिए? आयुर्वेद के अनुसार, आम और फलों को कभी भी एक साथ नहीं खाना चाहिए, क्योंकि इन्हें एक साथ खाना विरुद्ध आहार के अंतर्गत आता है. दूध सिर्फ मीठे, पूरी तरह से पके हुए फलों जैसे आम, एवोकाडो, खजूर आदि के साथ ही खाना चाहिए. पके हुए आम को जब आप दूध में मिक्स करके खाते हैं तो इससे वात, पित्त शांत होता है. यह टेस्टी होने के साथ ही पौष्टिक होता है. कॉम्प्लेक्शन में भी सुधार करता है. मीठा और कूलिंग होता है. फिर आप बिना संकोच किए इस भीषण गर्मी में मैंगोशेक का लुत्फ उठा सकते हैं.

Related Articles

Back to top button