छत्तीसगढ़

6. RTE: निजी स्कूलों में प्रवेश की मची होड़, 5200 सीटों के लिए मिले 18 हजार से ज्यादा आवेदन

रायपुर.   शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत निजी स्कूलों में प्रवेश लेने के लिए होड़ मची हुई है। जिले की 5 हजार 200 सीटों के लिए 18 हजार से ज्यादा आवेदन आए हैं। आंकड़ों के अनुसार एक सीट के लिए लगभग तीन दावेदार हैं। स्क्रूटनी 30 अप्रैल तक की जाएगी।

पहले चरण की लॉटरी 15 मई से 25 मई के बीच निकाली जाएगी। लॉटरी निकलने के बाद जून माह में प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जाएगी। प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने के बाद दूसरे चरण की आवेदन प्रक्रिया विभाग शुरु करेगा। नोडल अधिकारी के अनुसार प्रदेश के 29 जिलों के 6500 स्कूलों में आरटीई के तहत 53,829 सीट आरक्षित है। इन सीटों के लिए प्रदेशभर से 1 लाख आवेदन आए हैं। स्क्रूटनी करने वाले विभागीय अधिकारियों ने बताया, बड़ी संख्या में फार्म में दस्तावेजों की कमी मिली। इसके अलावा कई छात्रों के नाम से रिपीट फार्म मिले हैं।

रविवार की स्थिति में प्रदेशभर 18,643 फार्म स्वीकृ़त होने की बात बताई जा रही है। 30 अप्रैल के बाद स्वीकृत आवेदनों की संख्या में इजाफा हो सकता है।

जिले में आरटीई के तहत 18 हजार से ज्यादा आवेदन आए हैं। दस्तावेजों की स्क्रूटनी जारी है। 30 अप्रैल तक स्क्रूटनी प्रक्रिया होगी। मई माह में लॉटरी निकालकर छात्रों को सीट आबंटित की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button