छत्तीसगढ़

4. जवानों की शहादत पर नक्सलियों का फरमान, गांव में नहीं करने देंगे अंतिम संस्कार

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा के अरनपुर थाने क्षेत्र में बीते दिनो नक्सली हमले में 10 जवानों और एक ड्राइवर की शहादत पर नक्सलियों ने फिर अपने नापाक करतूतों को अंजाम दिया है। नक्सलियों ने मामले में फरमान जारी किया है। फरमान में कहा है कि हमले में शहीद जवानों का अंतिम संस्कार गांव में नहीं होने देंगे। कटेकल्याण के गांव मारजुम और गादम में जवानों का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। यदि ऐसा किया गया तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

नक्सलियों के इस फरमान से भयभीत दो शहीद जवानों के परिजन पार्थिव शरीर लेने दंतेवाड़ा नहीं पहुंचे। इतना ही डर की वजह से श्रद्धांजलि सभा में भी परिजन नहीं पहुंचे। ऐसे में बताया जा रहा है कि पुलिस मुख्यालय में ही दोनों जवानों का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

दोनों जवान पहले नक्सली रह चुके थे। इसके बाद पुनर्वास नीति के तहत सरेंडर कर डीआरजी में शामिल हो गए थे। इसमें से एक जवान के पिता को नक्सली पहले ही हत्या कर चुके हैं। वहीं दूसरा जवान नक्सली पीड़ित था।

इससे पहले नक्सली हमले में शहीद 10 जवानों और एक ड्राइवर को आज पुलिस मौदान में श्रद्धांजलि दी गई। सीएम भूपेश बघेल, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, सांसद दीपक बैज और बीजेपी के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। शहीद जवानों को नमन करते हुए उनके पार्थिव देह पर पुष्पगुच्छ अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी।

इस दौरान शहीदों के परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल रहा। उनके आंसू नहीं थम रहे हैं।  जवानों का पार्थिव शरीर उनके गृहग्राम भेज दिए गए हैं।  मुख्यमंत्री ने परिजनों से भेंटकर शोक संवेदना प्रकट की और उनका ढांढस बंधाया।उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में सरकार जवानों के परिवार के साथ है। नक्सल गतिविधियों का करारा जवाब दिया जाएगा।

इस अवसर  गृहमंत्री सांसद फूलोदेवी नेताम, बीजापुर विधायक विक्रम मडांवी, दंतेवाड़ा विधायक देवती कर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष तूलिका कर्मा, डीजीपी अशोक जुनेजा, एडीजी नक्सल विवेकानंद सिन्हा, बस्तर कमिश्नर श्याम धावड़े, आईजी बस्तर सुंदरराज पी., कलेक्टर विनीत नन्दनवार, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button