5. रोज सुबह 1 गिलास दूध के साथ खाएं केला और खजूर, मिलते हैं 5 फायदे, स्वाद में भी है बेमिसाल

दूध, केला और खजूर, ये तीनों ही वजन बढ़ाने के लिए एक परफेक्ट कॉम्बिनेशन हैं. दरअसल, इनमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन, कार्ब्स और कैलोरी पाई जाती है, जो वजन बढ़ाने और मसल्स गेन करने के लिए जरूरी हैं. ऐसे में अगर आप अपने दुबलेपन से परेशान हैं, तो आप रोजाना एक गिलास दूध के साथ केला और खजूर का सेवन करें. यकीन मानिए, कुछ ही दिनों में आपको अंतर नजर आने लगेगा. इसके साथ ही आप दूध में केला और खजूर मिलाकर हेल्दी शेक भी तैयार करके पी सकते हैं.
दूध के साथ अगर आप केला और खजूर मिलाकर पिएं तो इससे पाचन तंत्र भी बेहतर तरीके से काम करता है. दरअसल, इनमें फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो गट हेल्थ और पाचन के काम को आसान बनाने में मदद करता है. इसके सेवन से कब्ज की समस्या भी दूर होती है. यही वजह है कि इसे बच्चे भी आसानी से खा और पचा सकते हैं.
अस्वीटपीशेफ के मुताबिक, दूध, केला और खजूर, इन तीनों में ही पोषक तत्वों का भरमार होती है. केले में जहां प्रचुर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है, वहीं, खजूर में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं. यही नहीं, दूध में भी कई जरूरी पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करने के काम आते हैं. इनका नियमित सेवन साथ में किया जाए तो कई बीमारियां और संक्रमण दूर रहेंगे.
केला, दूध और खजूर से तैयार शेक का सेवन अगर आप रेगुलर करें तो इससे शरीर में खून की कमी की समस्या को दूर किया जा सकता है. दरअसल, ये एनीमिया की शिकायत को दूर करने में भी काफी लाभकारी होता है. बता दें कि केला और खजूर में आयरन, मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर में खून की कमी को दूर करते हैं.ये शरीर में हीमोग्लोबिन प्रोडक्शन को भी तेजी से बढ़ाता है.
शरीर में दिनभर एनर्जी बनाए रखने के लिए आप सुबह-सुबह ब्रेकफास्ट में दूध, केला और खजूर का ड्रिंक तैयार कर सकते हैं और बच्चों को भी दे सकते हैं. यह शरीर में ताकत भी बढ़ाता है और थकावट को भी दूर रखता है.
इसे बनाने के लिए आप एक कप दूध ब्लेंडर में लें और उसमें 1 फ्रोजन केला और 2 से 4 रातभर भिगोए व बिना बीज वाले खजूर डालें. अब इसे ब्लेंड करें और सर्व करें. गर्मी में आप इसमें आइस भी डाल सकते हैं.



