छत्तीसगढ़

1. अवैध परिवहन में लगे 6 हाइवा और 8 ट्रैक्टर को किया जब्त, मचा हड़कंप

बस्तर. जिले में खनिज विभाग के दस्ते ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गौण खनिज के अवैध परिवहन में लगे 6 हाइवा और 8 ट्रैक्टर वाहनों को जब्त करने की कारवाई की है. बीते दो दिनों के भीतर खनिज विभाग ने चूना पत्थर, रेत और मिट्टी ईंट का अवैध परिवहन करते हुए पाए जाने पर 6 हाइवा और 8 ट्रैक्टर को जब्त करते हुए पुलिस को सुपुर्द किया गया.

जगदलपुर सहित जिले के भानपुरी, कोड़ेनार और आड़ावाल क्षेत्र में चूना पत्थर और मिट्टी ईंट का अवैध परिवहन करते हुए पाए जाने पर प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. इस दौरान चूना पत्थर का अवैध परिवहन करते हुए 4 हाइवा, रेत का अवैध परिवहन करते हुए 2 हाइवा और मिट्टी ईंट का अवैध परिवहन करते हुए 6 ट्रैक्टर को पकड़ा गया. पकड़े गए सभी वाहनों को संबंधित थानों में पुलिस की अभिरक्षा में सौंप दिया गया है. गौण खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ यह कार्रवाई जिला खनिज जांच दल ने की है. संबंधित मामलों में वैधानिक कार्रवाई करने की बात भी विभाग ने कही है.

 

Related Articles

Back to top button