छत्तीसगढ़

दूल्हा दुल्हन की हत्या : रिसेप्शन से पहले दुल्हे ने दुल्हन को चाकू से गोदकर मार डाला, फिर उसी चाकू से खुद को मारा

रायपुर :   राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है , यहाँ पर दुल्हे ने दुल्हन को चाकू मारा और फिर खुद भी खुदखुशी कर ली, मृतको का आज रिसेप्शन था घटना टिकरापारा की है | जानकारी के मुताबिक संतोषी नगर नई बस्ती निवासी मृतक असलम पिता बशीर अहमद की 19 फ़रवरी को राजातालाब की रहने वाली युवती कहकशा बनो के साथ शादी हुयी थी आज शाम दोनों का रिसेप्शन भी था, रिसेप्शन की तैयारी में दोनों परिवारों के सदस्य थे |

इसी बिच दोनों तैयार होने के लिए कमरे में गए और अन्दर दोनों के बीच लड़ाई होने लगी देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया की दुल्हे ने दुल्हन को चाकू मारा फिर खुद को चाकू मरकर घायल कर लिया |

इस घटना की जानकारी जैसे ही परिजनों को हुई तो अफरातफरी मच गई ,  परिजनों ने दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया यहाँ पर दोनों की मौत हो गई |

फ़िलहाल दोनों ने ऐसा कदम क्यों उठाया इसकी जानकारी नही मिल पाई है, पुलिस मौके पर पहुची है, मामले की जाँच की जा रही है |

Related Articles

Back to top button