छत्तीसगढ़

1. छत्तीसगढ़ की बेटी ने किया कमाल, ज्ञानेश्वरी ने खेलो इंडिया राष्ट्रीय महिला रैंकिंग वेटलिफ्टिंग में जीते दो स्वर्ण पदक

खेलो इंडिया राष्ट्रीय महिला रैंकिंग वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की अंतरराष्ट्रीय महिला वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी यादव ने दो स्वर्ण पदक जीतने में सफल रहीं। पटना में चल रही इस प्रतियोगिता में राजनांदगांव की ज्ञानेश्वरी ने जूनियर व सीनियर दोनों वर्गों में सर्वाधिक वजन उठाते हुए स्वर्णिम सफलता हासिल की।

प्रदेश की खिलाड़ी ने 49किग्रा वर्ग में 75 किग्रा स्नैच में और 88 किग्रा क्लीन व जर्क में कुल 163 किग्रा वजन उठाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। ज्ञानेश्वरी और उसके प्रशिक्षक अजय लोहार छत्तीसगढ़ वेटलिफ्टिंग संघ के पदाधिकारियों ने बधाई दी है।

राष्ट्रीय स्पर्धा में भी जीत चुकी हैं पदक
इससे पहले ज्ञानेश्वरी यादव राष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में में 49 किग्रा भार में रेकॉर्ड 170 किग्रा वजन उठाकर एक स्वर्ण समेत 3 पदक जीत चुकी हैं, जिसमें दो रजत पदक भी शामिल हैं।

छत्तीसगढ़ प्रीमियर लीग: गेंदबाजों ने रायपुर कैपिटल्स को दुर्ग पर दिलाई शानदार जीत
छत्तीसगढ़ प्रीमियर लीग टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को खेले गए दूसरे मैच में मेजबान रायपुर कैपिटल्स अपने गेंदबाजों की कसी गेंदबाजी की बदौलत दुर्ग को 33 रन से हरा दिया। वहीं पहले मैच में अबुझमाड़ टाइगर्स ने भिलाई इंडियंस पर 35 रन से शानदार जीत दर्ज की। शहीद वीर नारायण अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में 21 फरवरी को दूसरा मुकाबला रायपुर कैपिटल्स और सुपर पॉवर दुर्ग के बीच खेला गया, जिसमें रायपुर कैपिटल्स ने दुर्ग को 33 रन से हरा दिया। इस मैच में रायपुर ने पहले बल्लेबाजी की, लेकिन दुर्ग के गेंदबाजों ने उसे 17 ओवर में 6 विकेट पर 116 रन ही बनाने दिया। हालांकि, रायपुर के गेंदबाजों ने पलटवार करते हुए दुर्ग को 17 ओरवर में 9 विकेट पर 83 रन पर ही समेट दिया।

Related Articles

Back to top button