छत्तीसगढ़

6. ब्लड प्रेशर और डायबिटीज जैसी कई बीमारियों से होगा बचाव, जानिए अंजीर के फायदे

अंजीर एक ऐसा फल है जिसे सूखा और कच्चा दोनों तरह से खाया जा सकता है। साथ ही ये शरीर के लिए बहुत ही लाभदायक है। अंजीर में भरपूर मात्रा में जिंक, सल्फर, क्लोरिन, मैंगनीज, मैग्नीशियम, आयरन, एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर पाया है। रोजाना इसके सेवन से महिलाओं और पुरुषों को हार्मोनल समस्या, पेट संबंधी समस्या, वजन घटाने और डायबिटीज को कंट्रोल करने जैसी कई समस्याओं में मदद मिल सकती है। अंजीर के रोजाना सेवन से शरीर की इम्युनिटी भी मजबूत होती है। आईये आपको बतायें अंजीर के फायदे-

 

ब्लड शुगर से राहत

अंजीर में मौजूद क्लोरोजेनिक एसिड ब्लड शुगर लेवल कम करने में मदद कर सकता है। शुगर के मरीजों के लिए अंजीर का सेवन फायदेमंद माना जाता है। अंजीर में अच्छी मात्रा में पोटैशियम होता है, जो शरीर में शुगर के लेवल को कंट्रोल में रख सकता है।

 

दिल की बीमारियों में फायदेमंद

 

अंजीर में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट ब्लडप्रेशर को काबू में करता है। अंजीर हार्ट के लिए बेहद फायदेमंद है। अंजीर ट्राइग्लिसराइड्स के लेवल को कम करने में मदद कर सकता है। इसे हृदय संबंधी समस्याओं का एक प्रमुख कारण माना जाता है।

वजन घटाने में कारगर

 

अंजीर खाने से वजन कम करने में मदद मिल सकती है। इसकी वजह ये है कि अंजीर में फाइबर अधिक होता है। लेकिन वजन घटाने की कोशिश करनेवालों को अंजीर का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। इसमें कैलोरी भी काफी होती है और ज्यादा सेवन से वजन बढ़ सकता है। इसमें मौजूद फाइबर पेट भी साफ रखता है और पाचन की समस्या में राहत देता है।

 

मजबूत होंगी हड्डियां

अंजीर के सेवन से शरीर में एनर्जी की कमी नहीं होती है। अंजीर में कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जिससे हड्डियों को मजबूती मिलती है। बढ़ती उम्र में पुरुषों और महिलाओं को जोड़ों के दर्द और ओस्टियोपोरोसिस का खतरा बना रहता है। इनसे राहत के लिए अंजीर का सेवन काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।

 

मजबूत होगी इम्युनिटी

 

अंजीर में कई तरह के विटामिंस, पोटेशियम, मिनरल्स और कैल्शियम होते हैं जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाए रखने में भी मददगार होते हैं। अंजीर के सेवन से प्रजनन (Fertility) क्षमता को बेहतर किया जा सकता है।

महिलाओं के लिए रामबाण

 

इसके नियमित सेवन से महिलाओं को कई तरह की समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। अंजीर में जिंक, मैग्नीशियम और आयरन जैसे तमाम पोषक तत्वों के साथ एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर भी होता है, जो हार्मोनल असंतुलन से बचाता है। ये महिलाओं में मेनोपॉज के बाद होने वाली समस्याओं से भी बचाव करता है। पीरियड्स के दौरान दर्द को कम करने और अनियमित ब्लड फ्लो को सही करने के लिए भी अंजीर का सेवन करने की सलाह दी जाती है। अंजीर महिलाओं में पीसीओडी की परेशानी को दूर करने में काफी माना जाता है।

कब और कैसे करें सेवन?

 

वैसे तो इसे कच्चा भी खाया जा सकता है। लेकिन अगर आप सूखा अंजीर खाना चाहते हैं, तो इसे भिगोकर खाना अधिक फायदेमंद होता है। आप अंजीर को रातभर के लिए पानी में भिगो कर सुबह खाली पेट इसका सेवन कर सकते हैं। अंजीर को दूध में भिगोकर भी इसका सेवन किया जा सकता है। आप अंजीर को खाली पेट खा सकते हैं। चाहें तो इसके साथ बादाम, अखरोट आदि भी मिलाकर खा सकते हैं। गर्मियों में इसका सेवन कम करना चाहिए।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button