4. चुनाव से पहले भूपेश बघेल का मास्टर स्ट्रोक, चिटफंड कंपनी में लोगों के डूबे करोड़ों रुपये लौटाए

छत्तीसगढ़ में इसी साल विधानसभा चुनाव होने वाला है। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मास्टर स्ट्रोक मारा है। चिटफंड कंपनी में डूबे लोगों के पैसे लौटाकर बड़ी राहत दी है। इस कदम से लोगों ने सीएम भूपेश बघेल की खूब तारीफ की। सरकार ने प्रदेश में लोगों को कम समय में डबल मुनाफा का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई की है।
चिटफंड कंपनियों में लोगों के डूबे पैसे को लौटाए जा रहे हैं। सीएम भूपेश बघेल ने चिटफंड कंपनियों में निवेश करने वाले 3 हजार 274 निवेशकों को 2 करोड़ 56 लाख रुपये लौटाए हैं। सीएम ने अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअली कार्यक्रम में लोगों को बड़ी राहत दी है।
इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि अब तक चिटफंड कंपनियों में निवेश करने वाले को करीब 40 करोड़ रुपये लौटाए हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि हमारी सरकार छत्तीसगढ़ में ठगी करने वाली चिटफंड कंपनियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहा है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि चिटफंड कंपनियों में लोगों के डूबे पैसे को लौटाने वाला छत्तीसगढ़ पहला राज्य बन गया है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार इन कंपनियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है और निवेशकों के पैसे लौटाए जा रहे हैं। इस मौके पर दुर्ग एसपी अभिषेक पलल्व ने बताया कि जिले में अब तक चिटफंड कंपनियों के 126 डायरेक्टर और 8 पदाधिकारियों की गिरफ्तार किया गया है।



