छत्तीसगढ़

3. प्रिंसपल ने सागौन पेड़ में फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी

रायगढ़।   घरघोड़ा विकासखंड अंतर्गत शिक्षा विभाग में कार्यरत नवापारा टेंडा शासकीय बालक प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक ने बालक छात्रावास के सामने सागौन पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ब ता दें कि मृतक बजरूराम भगत 60 वर्ष नवापारा टेंडा शासकीय बालक प्राथमिक शाला में प्रधान पाठक थे। बताया जाता है कि बजरूराम भगत रात में घर से चुपचाप निकल कर स्कूल से लगे बालक छात्रावास के सामने सागौन पेड़ पर रस्सी का फंदा बनाकर झुल गए। आज सुबह ग्रामीण को इसका पता चला तो गांव में आग तरह खबर फैल गई। घर वालों को सूचना दी गई, वहीं पुलिस को इसकी जानकारी गांव वालों ने दी। आनन-फानन में घरघोड़ा थाना टीआई रमेश बैस स्टाफ को लेकर घटना स्थल पर पहुंचे।

मामले की गंभीरता को देखते हुए आसपास की तलाशी की गई, घरवालों से पूछताछ कर गांव वालों से विस्तृत जानकारी जूटाने का प्रयास किया गया। मामला सरकारी कर्मचारी का था इसलिए सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि शिक्षक बजरूराम शांत स्वभाव और मिलनसार व्यक्ति थे। स्कूल में अपने कार्य के प्रति संवेदनशील कर्मठ रहते थे। जिसके कारण छात्रों के साथ स्टाफ वाले भी खुब पसंद करते थे। अपने नौकरी के अंतिम समय में इतना बड़ा कदम उठाए जाने से सभी अचरज में हैं। किसी को इस घटना पर विश्वास नहीं हो रहा है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button