छत्तीसगढ़

2. तेज रफ्तार पिकअप पेड़ से टकराई, एक की गई जान, 10 घायल

बालोद।    जिले के डौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम किशनपुरी तालाब के पास एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन तेंदू पेड़ से टकरा गया। इस हादसे में पिकअप में सवार एक की मौत हो गई। वहीं 10 लोग घायल है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं वाहन चालक के नशे में होने की बात सामने आ रही है।

बता दें कि ग्राम धनवापारा बाँधापारा निवासी देव कार्य के लिए कांकेर जिला के चारामा स्थित चारभाठा गांव गए थे। लौटते समय थाना क्षेत्र के ग्राम किशनपुरी तालाब के पास पिकअप तेंदू पेड़ से जा टकराया। दुर्घटना इतनी जोरदार थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। वहीं वाहन में सवार 10 लोग घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही आमाडुला स्वास्थ्य विभाग के डाक्टर उत्तम साहू अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल दो व्यक्ति को जिला अस्पताल रेफर किया। उपचार के दौरान बांधापारा ढोर्रीठेमा निवासी देवराम उसेंडी 50 वर्ष की मौत हो गई। वहीं दूसरे का उपचार किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button