छत्तीसगढ़

3. बाइक सवार युवक खड़ी ट्रेलर से टकराया, गई जान, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

जांजगीर-चाम्पा।  जिले के बलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम बुड़गहन के पास बाइक से ड्यूटी जा रहा युवक खड़ी ट्रेलर से जा टकराया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने चक्काजमा कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रही है।

बता दें कि मृतक सत्येन्द्र डहरिया ग्राम हरदीबाजार का रहने वाला था। वह दीपका खदान में टैंकर ड्राइवर था। बताया जाता है कि वह अपनी बाइक से आज सुबह ड्यूटी जा रहा था, तभी गांव में खड़े ट्रेलर से बाइक टकरा गई और बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों ने चक्काजाम कर दिया है।

चक्काजाम की जानकारी मिलते ही तहसीलदार गरिमा मनहर, डीएसपी चंद्रशेखर परमा और बलौदा थाना प्रभारी गोपाल सतपथी मौके पर पहुंचे हैं। चक्काजाम के बाद मार्ग की दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है। वहीं पुलिस ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रही है।

Related Articles

Back to top button