छत्तीसगढ़

4. राज्य सरकार का बड़ा फैसला, अब ACB और EOW करेगी अधूरे स्काई वॉक की जांच, सीएम भूपेश ने कही ये बात

रायपुर :    राजधानी रायपुर में भाजपा सरकार के समय बनाए गए स्काईवॉक मामले की जांच अब एसीबी और ईओडब्ल्यू (EOW) करेंगी। भूपेश सरकार ने सोमवार को इसका फैसला लिया। स्काईवॉक के लिए 77 करोड़ का प्राक्कलन तैयार किया गया था। इस परियोजना का जान बूझकर 2 बार इस्टीमेट तैयार किया गया था। ताकि PFIC से मंजूरी की आवश्यकता न रहे। PFIC के जरिए किसी भी परियोजना के जनहित के संबंध में परीक्षण किया जाता है, जो कि स्काई वॉक निर्माण में नहीं किया गया है।

पूर्व PWD मंत्री राजेश मूणत ने कही ये बात

स्काईवॉक की अनियमितता की जांच ACB EOW को सौंपे जाने पर पूर्व PWD मंत्री राजेश मूणत ने कहा कि इसे लेकर सरकार का रवैया शुरू दिन से ठीक नहीं है। रमन सरकार ने इसका सर्वे कर निर्माण शुरू किया था। इसकी प्रशासनिक स्वीकृति के बाद इसका निर्माण शुरू हुआ। इसके बाद इसमे समय समय पर सुझाव भी मिले। उन्होंने कहा कि भाजपा लगातार भूपेश सरकार के भ्रष्टाचार का मामला उठा रही ये उसी का रिएक्शन है।

सीएम भूपेश ने किया पलटवार

पूर्व PWD मंत्री राजेश मूणत के आरोपों पर पलटवार करते हुए CM भूपेश बघेल ने कहा कि सारे तथ्यों का परीक्षण करेंगे। जांच शुरू नहीं हुई, राजेश मूणत फंसाने का आरोप लगाने लगे। मुझे कह रहे थे ED का सहयोग करें, अब अपने ऊपर आई तो भाषा बदल गई।

Related Articles

Back to top button