छत्तीसगढ़

1. अज्ञात चोरों ने ट्रांसपोर्टर के घर में किया हाथ साफ, लाखों रूपए के जेवर और कैश पार

बिलासपुर।    जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र स्थित कल्याण बाग के राजकिशोर नगर में अज्ञात चोरों ने ट्रांसपोर्टर के सूने मकान का ताला तोड़कर लाखों रूपए के जेवर व कैश पर हाथ साफ कर दिया। वहीं चोरों ने सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी पार कर दिया। मामले में पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।

बता दें कि राजकिशोर नगर में रहने वाले सच्चिदानंद मंगलानी शनिवार की दोपहर परिवार के साथ रायपुर आए थे। इस दौरान चोरों ने उनके घर को निशाना बना लिया। रविवार को घर लौटे तो घर का ताला टूटा हुआ मिला। सूने मकान से अज्ञात चोरों ने 5 लाख कैश और 7 लाख की ज्वेलरी की चोरी कर ली। घर में 4 सीसीटीवी कैमरा लगा है लेकिन चोरों ने घर में रखे डीवीआर भी चुरा ले गए। पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी के आधार पर तलाशी कर रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button