3. सड़क दुर्घटना के शिकार हुए तीन मृतकों का पार्थिव देह पहुंचा गांव, एक साथ होगा अंतिम संस्कार

सीमावर्ती राज्य आंध्र प्रदेश के चिंतुर थाना इलाके में सड़क दुघर्टना में मृत हुए 8 में से 3 मृतको के पार्थिव देह बुधवार की सुबह 10.30 बजे बम्हनी लाया गया। शव वाहन के पहुँचते ही परिवारिक जनों का रो-रोकर बुरा हाल है। तो वही परिजन व ग्रामीण अंतिम संस्कार की तैयारी में जुटे हुये है। एक साथ गांव के 8 लोगो की मौत होने से गांव में मातम फैला हुआ है।
बता दें कि, बम्हनी में डिलेंद्र ठाकुर, नयन ठाकुर व राजेश ठाकुर का पार्थिव देह लाया गया है। वही पांच शवो को उनके गृह ग्राम पंडरीपानी में रखा गया है। जिसमे मनीराम ठाकुर, सठ ठाकुर, किरण ठाकुर, मनीषा ठाकुर के साथ ही एक अन्य का शव शामिल है। तो वही घटना में शामिल रहे कार्तिक व दिव्यांशु का इलाज भद्राचलम के हॉस्पिटल में चल रहा है। शव के पहुंचते ही क्षेत्रीय विधायक मोहन मरकाम, जिप अध्यक्ष देवचंद मतलाम सहित प्रशासनिक अधिकारी शोक संतप्त परिवार से परिवार से मिलने पहुंचे।
अंतिम संस्कार के बाद घर लौट रहा था परिवार
ज्ञात हो कि, 13 नवम्बर की रात धनोरा थाने में पदस्थ आरक्षक साजेन्द्र ठाकुर पिता मनीराम ने ड्यूटी के दौरान अपनी ही सर्विस रायफल से गोलीमार कर खुदकुशी कर ली रही। जिसका अंतिम संस्कार के बाद बम्हनी से परिवार के लोग अस्थि लेकर भद्राचलम गए हुए थे जहां वे विधि-विधान से कार्य पूर्ण कर लौट रहे थे, इसी दौरान यह घटना घटित हो गई।



