छत्तीसगढ़

2. मंदिर के प्रवेश जाली में फंसा महिला का पैर, रेस्क्यू टीम ने गैस कटर से निकला पैर

छत्तीसगढ़ के कोरबा से एक खबर सामने आई है जहाँ एक महिला का पैर जाली में फँस गया. कोरबा शहर में में राम-जानकी मंदिर के प्रवेश द्वार में लगे जाली में महिला का पैर फंस गया. सोमवार देर शाम महिला मंदिर के बगल में लगे स्वेटर की दुकान में खरीदारी करने के लिए आई थी. मवेशी को देख वो मंदिर की तरफ से जाने लगी, इसी दौरान उसका पैर जाली में फंस गया.

ये देखकर वह आस पास भीड़ जमा होने लगी. काफी मशक्कत भी की गई पर फिर भी पैर जाली से बाहर नहीं निकला. महिला ने अपने पति को इस बात की खबर दी.पति ने रेस्क्यू टीम के सदस्य योगेश कुमार साहू को कॉल किया. इसके बाद योगेश साहू ने मौके पर पहुंचकर गैस कटर से ग्रिल को काटा। तब जाकर महिला का पैर उसमें से निकला.

दोनों पति-पत्नी इसके बाद तुरंत मौके से रवाना हो गए. आस पास के दूकान वालों ने बताया कि महिला को पहली बार दुकान में देखा था. उन्होंने महिला से उसका नाम और पता पूछने की कोशिश की, लेकिन उसने किसी की बात का कोई जवाब नहीं दिया. पति से भी पूछने पर उसने अपना नाम और पता नहीं बताया. महिला ने वीडियो बनाने से भी मना किया हालांकि इस पुरे घटना का लोगों ने विडियो बना ही लिया. जैसे ही महिला का पैर निकला वोह तुरंत ही अपने पति के साथ निकल गई.

Related Articles

Back to top button