छत्तीसगढ़

4. छत्तीसगढ़ी सिंगर मोनिका का निधन, महज 25 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

रायपुर :  छत्तीसगढ़ से बेहद दुखद खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ी सिंगर मोनिका का निधन हो गया। उनकी उम्र महज 25 वर्ष थी। इस खबर के सामने आने के बाद छत्तीसगढ़ी इंडस्ट्री से लेकर सिंगर के फैंस भी स्तब्ध हैं। बता दें कि ब्रेन हेमरेज से मोनिका की हालत बेहद नाजुक बनी हुई थी। मोनिका खुरसैल ने कई छत्तीसगढ़ी गाने गाए हैं।

बिलासपुर की रहने वाली मोनिका को ब्रेन हेमरेज होने पर रायपुर लाया गया था। शहर के पचपेड़ी नाका स्थित प्राइवेट अस्पताल में इसका इलाज चल रहा था। धीरे-धीरे उनकी हालत बिगड़ती चली गई। बुधवार को रायुपर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान दुनिया को अलविदा कह दिया। मोनिका ने में स्टेज शोज किए हैं। सोशल मीडिया पर कई फेमस छत्तीसगढ़ी एक्टर्स के साथ इनके कोलैब वीडियो हैं।
छत्तीसगढ़ी एक्टर अनुज शर्मा ब्रेन हेमरेज के बाद जिंदगी और मौत से जूझ रही सिंगर मोनिका की मदद के लिए आगे आए थे। उन्होंने एक वीडियो के जरिए लोगों से मदद की अपील की थी। इसके अलावा लोगों ने भी इलाज में सहयोग करने की अपील आम जनता से की थी। मोनिका खुरसैल का जन्म 1997 में हुआ था। महज 25 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button