छत्तीसगढ़

2. लूट की आशंका: आधी रात को ट्रांसपोर्टर की पीट-पीटकर हत्या, ट्रक के नीचे मिली लाश

रायपुर :  खमतराई इलाके में आधी रात को एक ट्रांसपोर्टर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई और शव को ट्रक के नीचे फेंककर भाग गए। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कुछ संदेहियों से पूछताछ भी शुरू कर दी गई है।

पुलिस के मुताबिक मनेंद्रगढ़ निवासी ट्रांसपोर्टर वीरेंद्र सिंह की ट्रकें रायपुर में भी चलती है। ट्रांसपोर्ट नगर में उसकी ट्रकें खड़ी होती है। वह बीच-बीच में ट्रकों के बारे में जानकारी लेने रायपुर आता-जाता था। बुधवार की रात भी वह रायपुर पहुंचा था और ट्रांसपोर्ट नगर में ठहरा था। देर रात ट्रांसपोर्ट नगर में अज्ञात लोगों ने उस पर हमला कर दिया और भारी औजार से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को ट्रक के नीचे फेंक दिया। इसके बाद भाग निकले। सुबह शव मिलने पर हल्ला मचा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची खमतराई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना स्थल पर खाने-पीने की चीजें मिली है। हत्या में ट्रांसपोर्टर के किसी करीबी के शामिल होने की आशंका है।

शव में चोट के निशान
सीएसपी उरला राजीव शर्मा ने बताया कि शव में चोट के निशान हैं। सिर व अन्य स्थानों पर भी चोट पाए गए हैं। मामले की जांच चल रही है। कुछ संदेहियों से पूछताछ की जा रही है। इसके बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button