छत्तीसगढ़

1. शादी की खुशी बदली मातम में सड़क हादसे में दूल्हे की गई जान, कार अनियंत्रित होकर पलटी

रायपुर :    छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक एक्सीडेंट की खबर सामने आ रही है. गुरूवार को एक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई है. मृतक सुरेंद्र यादव की अगले महीने शादी होने वाली थी. मामला करतला थाना क्षेत्र का है.

मिली जानकारी के अनुसार मृतक सुरेन्द्र यादव एक कॉल सेंटर में काम करता था. रोज की तरह गुरूवार को भी वो 10 बजे वो नाइट शिफ्ट खत्म करके अपने घर लौटा था. फिर दोपहर को अपने किसी काम को लेकर घर से निकला था. वो अपनी बोलेरो से निकला था, लेकिन रामपुर नोन्दरहा गांव के पास उसकी गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई. आस पास के लोगों ने उसे अस्पताल पहुँचाया डॉक्टर्स के जांच के बाद उसे मृत घोषित दिया.

युवक की अगले महीने शादी होने वाली थी. शादी को लेकर पुरे घर में उत्साह का माहौल था. लेकिन एक्सीडेंट से पुरे घाट में मातम छा गया. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बोलेरो की रफ्तार बेहद तेज थी और अनियंत्रित होकर उसने दो बार पलटी खाई, जिससे सुरेंद्र को गंभीर चोटें आई थीं और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया. शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल शव के अंतिम संस्कार के लिए उसे परिजनों को सौंप दिया गया है.इसी बीच परिजनों ने बताया की 3 साल पहले मृतक के बड़े भाई की भी सड़क हादसे में मौत हो गई थी.

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button