छत्तीसगढ़

9. आर्सेनिक पानी की समस्या पर संजीदा हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, अधिकारियों को दिए आयरन रिमूवर मशीन लगाने के निर्देश

अंबागढ़ चौकी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में पेयजल को लेकर आर्सेनिक की समस्या पर चर्चा. पानी में आयरन मिश्रण होने की जानकारी पर उसके समुचित उपचार हेतु आयरन रिमूवर मशीन लगाने के निर्देश दिए. इसके साथ ग्रामीण क्षेत्रों में शुगर के मरीज बढ़ने पर स्क्रीनिंग करने के निर्देश दिए.

अंबागढ़ चौकी स्थित सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. इस दौरान हाट बाजार की जानकारी ली गई, मौसमी बीमारी का उपचार करने को कहा गया. सुपोषण के मामले में व्यवहार परिवर्तन को जरूरी बताते हुए काउंसिलिंग करने के साथ सुपोषण वाटिकाएं बनाने अधिकारियों को निर्देश दिए.

इसके साथ हाट बाजार में डायबिटीज के केस ज्यादा आने पर संज्ञान लेते हुए कहा कि यह लाइफ स्टाइल से जुड़ी बीमारी अधिक है. गांव में तो लोग मेहनतकश होते हैं. इसके बारे में देखिए, पड़ताल कीजिये. आंगनबाड़ियों में पर्याप्त जगह है सुपोषण वाटिकाएं बनाएं, बच्चों को बताएं कि यह वाटिका उनके पोषण के लिए कितनी उपयोगी है.

घर में भी बच्चों को अच्छा भोजन मिले, इसके लिए परिवार जनों की काउंसलिंग करें. पोषण के लिए अंडे का उत्पादन स्थानीय समूह ही करें, इससे पोषण भी मजबूत होगा और आय भी बढ़ेगी. मानपुर एसडीएम पर नाराजगी जाहिर करते हुए उनसे पूछा गया कि कितने हॉस्टल का निरीक्षण किया. एसडीएम ने बताया कि दो इस पर कहा गया कि हॉस्टल के मुद्दे को संवेदनशील बताते हुए निरीक्षण को बढ़ाने का निर्देश दिया.

डीएफओ से भेंट-मुलाकात में संग्राहकों की शिकायत पर जानकारी ली गई. डीएफओ ने बताया कि 2 मामलों में पूर्ण भुगतान हुआ है इसकी जांच की गई. शेष 2 मामलों में फड़मुशी की गलती पाई गई. इसे गंभीर शिकायत बताते हुए कहा गया कि इसमें पावती वाला कुछ सिस्टम करें और फीडबैक लें. इससे होगा ये कि भुगतान किसी तकनीकी कारण से नहीं आया हो तो पता चल जाएगा. इसके साथ ही सचिव को अलर्ट करते हुए कहा गया कि जिन हितग्राहियों को किसी कारण से डीबीटी ट्रांसफर नहीं हुआ या कम हुआ है तो इसकी जानकारी लें और त्रुटि सुधार के लिए भेजें. इसके लिए मेकेनिज़्म बनाना होगा.

हाथियों के मूवमेंट पर जानकारी ली गई, एसडीओ फारेस्ट ने बताया कि महाराष्ट्र से हाथी आ रहे हैं. एक ही झुंड है, जिसमें 13 हाथी हैं. पहले नहीं थे अब सक्रिय हो गए हैं. हाथियों के मूवमेंट पर बारीक नजर रखने के निर्देश दिए गए. इसके साथ हाथियों के असर वाले इलाकों में लोगों को जागरूक करने निर्देशित किया.

छुरिया में दिसंबर तक सड़कों के मरम्मत के निर्देश दिए. इसके अलावा रूरल इंडस्ट्रियल पार्क को लेकर कहा गया कि मार्केट एनालिसिस किया जाए, क्योंकि प्राइवेट सेक्टर से प्रतिस्पर्धा होगी. अच्छी डिमांड, अच्छी क्वालिटी से रीपा बढ़िया चलेगा. सीईओ ने बताया कि ब्रेड, हैचरी और फ्लेक्स, प्रिंटिंग जैसे क्षेत्र चिन्हांकित किए गए हैं. अधिकारियों से कहा गया कि परफॉर्मेंस गारंटी वाली सड़क पर तत्काल पैच वर्क होना चाहिए. देर लगे तो तुरंत ब्लैकलिस्ट करें.

बाहर से धान को रोकने लगातार निगरानी करने की बात कही गई. कहा गया कि अक्सर फोकस मेन रोड पर होता है, लेकिन ये पोरस बॉर्डर है. हर इलाके पर निगरानी रहे. एक बात ध्यान देनी है कि किसी समिति में ज्यादा धान एक ही दिन में आ जाये तो इस पर बारीक नजर रखें, इससे पता लगेगा कि यहां बाहर से भी धान खपाया जा रहा है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button