छत्तीसगढ़

7. न्यूट्रिशन का पावर हाउस है बीट रूट, सर्दियों के मौसम में अपनी डाइट में शामिल करना न भूलें, जानें फायदे

सर्दियों के मौसम में बाजार में तरह-तरह की सब्जियां उपलब्‍ध होती हैं जो हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद है. इनमें से एक है बीट. लाल रंग के इस कंद वाली सब्‍जी न्‍यूट्रिशन का पावर हाउस मानी जाती है. हमारी सेहत से जुड़ी कई समस्‍याओं को दूर करने में ये सब्‍जी सहायक होती है. आप चाहें तो इसे पकाकर भी खा सकते हैं, जूस के रूप में भी पी सकते हैं और सलाद की तरह कच्‍चा भी खा सकते हैं. तीनों ही रूप में ये हमारे लिए काफी फायदेमंद है. हेल्‍थलाइन के मुताबिक, इसमें मैग्‍नेशियम, फोलेट, पोटैशियम, विटामिन बी6, कार्ब, आयरन काफी मात्रा में पाया जाता है जो हार्ट, ब्रेन, मेटाबॉलिज्‍म, बोन्‍स सहित शरीर के कई जरूरी अंगों को सही तरीके से काम करने में मदद करता है. तो आइए जानते हैं कि इसके सेवन से हमें क्‍या क्‍या फायदा मिलता है.

बीट रूट खाने के फायदे

ब्‍लड प्रेशर कम करे
अगर आपको हाई ब्‍लड प्रेशर की समस्‍या है तो आप बीट रूट के सेवन से इसे कम कर सकते हैं. दरअसल, इसमें मौजूद पोटैशियम ब्‍लड प्रेशर को कम करने में सक्षम है. यह ब्‍लड फ्लो को बेहतर करता है जिससे हार्ट, ब्रेन आदि में ब्‍लड की बेहतर तरीके से आपूर्ति होती रहती है. शोधों में पाया गया है कि 3 महीने बीटरूट के सेवन के बाद लो ब्‍लड प्रेशर के मरीजों की सेहत में काफी सकारात्‍मक अंतर देखने को मिला.

गट हेल्‍थ के लिए अच्‍छा
बीट रूट में प्री बायोटिक और भरपूर फाइबर पाया जाता है जो गट में मौजूद गुड बैक्‍टीरिया को हेल्‍दी रखने के लिए जरूरी है. जिसकी वजह से पेट की कई समस्‍याएं आसानी से दूर हो सकती हैं.

बॉडी का नेचुरल डीटॉक्‍स
यह हमारे लिवर को नेचुरल तरीके से क्‍लीन करने में भी मदद करता है. यही नहीं, यह बॉडी को डीटॉक्‍स करने का भी काम करता है. दरअसल इसमें कई ऐसे पावरफुल एन्‍जाइम होते हैं जो लिवर को डीटॉक्‍स करने में मदद करता है.

सूजन करे कम
बीट में एंटीऑक्‍सीडेंट भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो शरीर में कहीं भी मौजूद सूजन को कम करने का काम करता है. जिसकी वजह से कैंसर जैसी बीमारी के होने की संभावना कम हो जाती है.

डायजेशन करे ठीक
बीट में सोबर फाइबर काफी मात्रा में पाया जाता है. ये फाइबर कब्‍ज की समस्‍या को दूर रखने का काम करता है. इसके अलावा ये पाचनतंत्र को हेल्‍दी रखता है जिससे खाना पचाने में दिक्‍कत नहीं होती है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button