छत्तीसगढ़

6. मूली के साथ इन चीजों का सेवन सेहत को पहुंचा सकता है नुकसान

मूली एक ऐसी सब्‍जी है जिसे सलाद के रूप में खाना लोग काफी पसंद करते हैं. यह सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होती है. मूली में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्‍सीडेंट, विटामिन्‍स और मिनरल्‍स पाए जाते हैं जो डैमेज सेल्‍स को रिपेयर करने और ब्‍लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में भी फायदेमंद है. लेकिन कई लोगों को मूली खाने से पेट में गैस बनने जैसी कई सेहत से जुडी समस्‍याएं होने लगती हैं. ये समस्‍या दरअसल मूली का हम किस तरह से सेवन कर रहे हैं, इस बात पर निर्भर करता है. तो आइए आज हम आपको बताते हैं कि आप मूली का सेवन किस तरह करें और इसे खाते वक्‍त किन बातों को ध्‍यान रखें.  

मूली खाने के बाद ना करें इन चीजों का सेवन

दूध
अगर आपने मूली का पराठा या मूली का सलाद खाया है तो इसके साथ दूध या इससे बनी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए. ऐसा करने से स्किन संबंधी समस्‍या हो सकती है.

खीरा
कई लोग सलाद में मूली के साथ खीरा भी काटकर लेते हैं. लेकिन आपको बता दें कि इन दोनों को एक साथ खाने से हमारी सेहत को नुकसान हो सकता है. ऐसा करने से स्किन पर चकत्‍ते या रैशेस की समस्‍या हो सकती है.

संतरे
कभी भी अगर आप मूली का सेवन करें तो इसके साथ संतरे का जूस या फल का सेवन करने से बचें. इन दोनों को कॉम्बिनेशन से पेट से जुड़ी समस्‍या हो सकती है. यह पाचन तंत्र को भी खराब कर सकता है.

करेला
अगर आप भोजन करते वक्‍त मूली का सेवन कर रहे हैं और इसके साथ करेला भी खा रहे हैं तो इससे पेट की समस्‍या हो सकती है. कई लोगों को ऐसा करने पर सांस और दिल से जुड़ी दिक्‍कत का भी सामना करना पड़ सकता है.

चाय  
अगर आप गर्मागर्म चाय के साथ मूली खा रहे हैं सचेत हो जाएं. इन दोनों को साथ लेने से एसिडिटी और कब्‍ज की समस्‍या हो सकती है.

इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. aman prakash news इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

Related Articles

Back to top button