6. यात्रियों से भरी बस डिवाइडर से टकराई, चालक और कंडक्टर फरार

जगदलपुर। जिले के नेशनल हाइवे-30 स्थित भानपुरी के पास आज सुबह एक यात्री बस ओव्हरटेक के दौरान डिवाइडर से टकरा गई। हादसे के बाद चालक और कंडक्टर वाहन छोड़कर फरार हो गए। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने इस हादसे में यात्रियों को मामूली चोट आई है, सब सुरक्षित है।
भानपुरी थाना प्रभारी ने बताया कि रविवार की रात को रायपुर से यात्रियों को लेकर पायल ट्रेवल्स की बस जगदलपुर के लिए निकली थी। सोमवार की सुबह जगदलपुर पहुंचने से पहले एनएच-30 पर भानपुरी के पास हादसा हो गया। घटना की वजह अभी तक सामने नहीं आई है, लेकिन पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले बस में कोई भी नहीं मिला।
आसपास के लोगों का कहना है कि सोमवार की सुबह भानपुरी के पास एक तेज रफ्तार ट्रक को ओवरटेक करते हुए यात्री बस गलत दिशा में घुसते हुए डिवाइडर में जा टकराई। हादसा इतना भयानक था कि परिचालक की ओर का पूरा बस चिपक गया। हादसे के बाद बस चालक फरार हो गया, वहीं बस में सो रहे यात्रियों को हल्की चोटे आई। घटना के बाद यात्रियों ने अपनी सुविधा के अनुसार जगदलपुर तक पहुंचे।



