छत्तीसगढ़

5. शहर के अंदर पिस्टल लेकर घुम रहा था अंतर्राज्यीय आरोपी, चढ़ा पुलिस के हत्थे

रायपुर।  राजधानी के डीडीनगर थाना क्षेत्र के चंगोराभाठा बाजार चौक के पास एक अंतर्राज्यीय आरोपी पिस्टल लेकर घुम रहा था। तभी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से पिसटल जब्त किया है।

बता दें कि एण्टी क्राइम एवं साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि बाजार चौक चंगोराभाठा के पास एक व्यक्ति अपने पास पिस्टल रखा है, जो आने जाने वालो लोगों को पिस्टल दिखाकर डरा धमका रहा है। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम आचिन्त दुबे उर्फ कल्लू 32 वर्ष निवासी जबलपुर, मध्य प्रदेश का होना बताया।

टीम के सदस्यों द्वारा आचित दुबे की तलाशी लेने पर उसके पास पिस्टल रखा होना पाया। पूछताछ में आरोपी ने पिस्टल को जबलपुर, मध्यप्रदेश से लाना बताया है। जिस पर आरोपी आचिन्त दुबे को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखे 1 नग पिस्टल जब्त कर धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

Related Articles

Back to top button