छत्तीसगढ़

7. नींबू ही नहीं इसका छिलका भी है बेमिसाल, 4 तरीकों से करें इस्तेमाल, फ्री में बन जायेंगे कई काम आसान

गर्मी के दिनों में नींबू का इस्तेमाल लगभग रोजाना ही किया जाता है. लेकिन ज्यादातर लोग नींबू इस्तेमाल करने के बाद इसके छिलकों को फेंक देते हैं. जबकि आप इनका इस्तेमाल हाउस क्लीनिंग के साथ ही स्किन केयर में भी कर सकते हैं. तो आइये जानते हैं नींबू के छिलकों (Lemon peels) का यूज करने के तरीके.

दरअसल लेमन पील्स में काफी मात्रा में विटामिन सी और साइट्रिक एसिड पाया जाता है. जिसकी वजह से नींबू के छिलकों को घर की सफाई और स्किन केयर में इस्तेमाल करना आपके लिए बेहतर हो सकता है.

चाय के कप क्लीन करें
कई बार कप में चाय के दाग भी लग जाते हैं जो काफी साफ करने के बाद भी रिमूव नहीं होते हैं. ऐसे में आप नींबू के छिलकों का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आप किसी बड़े बर्तन में पानी भरकर इसमें नींबू के छिलके डाल दें. फिर इन कप को इस पानी में डालकर एक घंटे के लिए छोड़ दें. फिर कप को अच्छे से रगड़कर साफ कर दें इससे दाग साफ हो जायेंगे.

माइक्रोवेव साफ करें
नींबू के छिलकों का इस्तेमाल आप माइक्रोवेव को साफ करने के लिए भी कर सकते हैं. इसके लिए आप कांच का एक बाउल लेकर उसमें पानी भर दें. इसके बाद इसमें चार-पांच नींबू के छिलके डाल दें. फिर इस बाउल को ओवन में गर्म होने के लिए रखें. ऐसे में पानी से रिलीज होने वाली स्टीम माइक्रोवेव में रह जाएगी. जिसके बाद माइक्रोवेव को ठंडा होने दें और फिर किसी कॉटन के साफ कपड़े से इसको क्लीन कर दें.

स्किन केयर में इस्तेमाल करें
स्किन केयर में भी आप नींबू के छिलकों को यूज कर सकते हैं. बता दें कि लेमन पील्स को बेस्ट ब्लीचिंग एजेंट माना जाता है. इसलिए नींबू के छिलकों को आप त्वचा के डेड स्किन सेल्स रिमूव करने के लिए इस्तेमाल करें. इसके लिए नींबू के छिलकों को घुटनों, कोहनी के अलावा फेस पर भी रब कर सकते हैं. इससे डेड स्किन सेल्स रिमूव होते हैं और त्वचा में निखार आने लगता है.

फ्रिज को बनायें स्मैल फ्री
कई बार फ्रिज में से स्मैल आने लगती है, जिसको दूर करने के लिए आप नींबू के छिलकों का उपयोग कर सकते हैं. इसके लिए आप तीन-चार लेमन पील्स को फ्रिज में स्टोर कर दें. इतना ही नहीं आप घर को हाइजीनिक और स्मैल फ्री बनाने के लिए भी नींबू के छिलकों का यूज कर सकते हैं. इसके लिए आप डस्टबिन और घर की नाली के आस-पास नींबू के छिलकों को रख दें.

Related Articles

Back to top button