छत्तीसगढ़

1. आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर भीड़ ने किया हमला, घायल हुए TI और ASI, थाना प्रभारी की हालत गंभीर

जांजगीर-चांपा :   प्रदेश में अपराधियों के हौसले कितने बुलंद है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आम जनता के साथ साथ जनता की सुरक्षा करने वाली पुलिस भी महफूज नहीं है। ताजा मामला जांजगीर-चांपा जिले से सामने आई है, यहां शराब पकड़ने गई पुलिस पर आरोपियों ने हमला कर दिया है। इस हमले में TI और ASI घायल हो गए हैं। TI को इलाज केलिए बिलासपुर रेफर किया गया है।

यह पूरा मामला पामगढ़ के सेमरिया गांव का है। यहां SDOP के नेतृत्व में एक टीम अवैध शराब बेचने वालों को पकड़ने पहुंची थी। इस दौरान जब पुलिस टीम एक महिला आरोपी को गिरफ्तार कर के वापस आ रही थी, तभी अचानक कुछ लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इस हमले TI ओमप्रकाश कुर्रे और ASI घायल हो गए। TI ओमप्रकाश कुर्रे की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें इलाज के लिए बिलासपुर रेफर किया गया है। पुलिस आरोपियों की खोजबीन में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button