आलिया भट्ट अपने बच्चे को मुंबई के इस अस्पताल में देंगी जन्म, रणबीर के पिता ऋषि से है कनेक्शन
आलिया भट्ट जल्द ही मां बनने वाली हैं। वह अपने होने वाले बेबी को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। वहीं अब जानकारी सामने आई है कि उन्होंने अपनी डिलीवरी के लिए अस्पताल भी चुन लिया है जो मुबंई में ही है।

ऋषि कपूर से कनेक्शन
बता दें कि जिस अस्पताल में आलिया बेबी की डिलीवरी करने वाली हैं वो वही अस्पताल है जहां ऋषि कपूर का इलाज हुआ था और वहीं उन्होंने आखिरी सांस ली थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक परिवार ने काफी प्लानिंग के बाद इस अस्पताल को चुना है।
प्रेग्नेंसी में खूब एक्टिव
बता दें कि आलिया जब प्रेग्नेंसी की स्टार्टिंग स्टेज पर ही थीं तब ही उन्होंने अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन की शूटिंग की थी। इस दौरान भी उन्होंने कई एक्शन सीन परफॉर्म किए थे। वहीं फिर वहां से आने के बाद आलिया ने अपनी और रणबीर कपूर की फिल्म ब्रह्मास्त्र का प्रमोशन किया। वह एक शहर से दूसरे शहर खूब ट्रैवल करती रहीं। फिर उन्होंने इस बीच अपनी अपकमिंग फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की भी शूटिंग की थी जो अब अगले साल रिलीज होगी। इस फिल्म में आलिया के साथ रणवीर सिंह लीड रोल में हैं। फिल्म को करण जौहर डायरेक्ट कर रहे हैं।
आलिया ने अपने कपड़ों के ब्रांड के दौरान मैटरनिटी क्लोथ लॉन्च किए हैं। उन्होंने बताया कि खुद भी उन्होंने इसी ब्रांड के कपड़े अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान पहने हैं। वैसे ऐसी खबर आ रही है कि आलिया बेबी के जन्म के बाद थोड़ा लंबा मैटरनिटी ब्रेक लेंगे क्योंकि वह बेबी के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताना चाहती हैं। लेकिन अब एक्ट्रेसेस ज्यादा लंबा ब्रेक लेती नहीं हैं तो देखते हैं कि आलिया कब काम पर वापस लौटेंगी।


