अपराधराष्ट्रीय

जालंधर में दिल दहला देने वाली वारदात, पत्नी, दो बच्चों और सास ससुर को पेट्रोल डाल कर जिंदा जलाया

पंजाब के जालंधर के महितपुर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। नशे के आदी एक युवक ने अपने सास-ससुर, पत्नी और दो बच्चों को जिंदा जलाकर मार डाला।

चंडीगढ़-  पंजाब के जालंधर के महितपुर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। नशे के आदी एक युवक ने अपने सास-ससुर, पत्नी और दो बच्चों को जिंदा जलाकर मार डाला। वारदात सोमवार देर रात की बताई जा रही है। इस संबंध में एसपी सर्बजीत सिंह बाहिया ने कहा कि हत्या का आरोपी दामाद काली फरार है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

जानकारी के अनुसार, बीठला की महिला की शादी खुरशैदपुर के युवक से हुई थी। उसका पति नशे का आदी है। इस वजह से दोनों के बीच मनमुटाव होता रहता था। नाराज महिला अपने मायके आई हुई थी। सोमवार रात को उसका पति काली उसे लेने आया था। हालांकि बाद में रात को सोते समय उसने घर के बाहर ताला लगाया और पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी जिससे उसकी पत्नी, दो बच्चों और सास-ससुर सभी की मौत हो गई।

पुलिस द्वारा शवों को सिविल अस्पताल नकोदर में भेज दिया गया है। थाना प्रमुख बलराज सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।

वारदात के बाद आरोपी बोला- मैंने ही लगाई आग
सोमवार रात जब पूरा परिवार सोया हुआ था तो काली ने कमरे को बाहर से लॉक कर दिया। उसने कमरे में पेट्रोल छिड़क दिया और आग लगा दी। आग लगने और चीख-पुकार का भी काली को तरस नहीं आया। अपनी आंखों के सामने ही उसने अपनी पत्नी, बेटी, बेटा, सास और ससुर को जिंदा जला दिया। पड़ोसियों के मुताबिक काली ने आग लगाने के बाद चिल्लाते हुए कहा कि मैंने ही आग लगाई है। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button