वैशाली ठक्कर ने सुसाइड नोट में बताया क्यों दी जान, लिखा- मेरी आत्मा को शांति नहीं मिलेगी
वैशाली ठक्कर के नाम से लिखा एक सुसाइड नोट सोशल मीडिया पर वायरल है। इसमें लिखा है कि कैसे राहुल नाम के शख्स ने ढाई साल से उनका जीना मुश्किल कर रखा था।

वैशाली ठक्कर की आत्महत्या की खबर से हर कोई शॉक्ड है। उनकी मौत के बाद एसीपी मोती-उर-रहमान ने ANI से कहा था कि सुसाइड नोट से संकेत मिला है कि राहुल नाम का शख्स वैशाली को परेशान कर रहा था। अब सोशल मीडिया पर एक सुसाइड नोट के पेजज वायरल हैं। रिपोर्ट्स हैं कि यह वैशाली ने ही लिखा था। इस नोट में लिखा है कि राहुल ने उनको मेंटली टॉर्चर किया जिसकी वजह से आत्महत्या करनी पड़ी।
…आत्मा को शांति नहीं मिलेगी
इस सुसाइड नोट में लिखा है, I quit maa। आई लव यू पापा मां। अगर मैं बुरी बेटी बन गई तो मुझे माफ कर देना। प्लीज राहुल और उसकी फैमिली को सजा जरूर दिलवाना। मुझे ढाई साल मेंटली टॉर्चर किया राहुल और दिशा ने। वर्ना मेरी आत्मा को शांति नहीं मिलेगी। आपको मेरी कसम खुश रहना। मैं आपको बहुत प्यार करती हूं। मितेश से कहना मुझे माफ कर दे।
राहुल के पास थे फोटोज
दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, वैशाली के सुसाइड नोट में लिखा है, राहुल ने दोस्ती का फायदा उठाकर धोखे से उसके फोटोज ले लिए थे। ये फोटो उसने पिछले मंगेतर को भेज दिए थे जिस वजह से उनकी सगाई टूट गई थी। वह अभी भी वैशाली को टॉर्चर और ब्लैकमेल कर रहा था। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि सुसाइड नोट की हैंड राइटिंग को कन्फर्म करने के लिए पुलिस एक्सपर्ट्स की मदद लेगी।


