13. रोज 1-2 पीस डार्क चॉकलेट खाने से क्या होता है? जानिए 70% कोकोआ वाली चॉकलेट के 7 वैज्ञानिक फायदे

अगर आप चॉकलेट के शौकीन हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. अगर आप सही मात्रा में और सही तरह की डार्क चॉकलेट को अपने लाइफ में शामिल करें तो आपकी सेहत को कई तरह से इससे फायदा मिल सकता है. खासकर 70% या उससे अधिक कोकोआ वाली डार्क चॉकलेट. बता दें कि इसमें फ्लेवोनॉयड्स, पॉलीफेनॉल्स और कई जरूरी मिनरल्स पाए जाते हैं, जो शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचा सकते हैं. हालांकि, यह तभी फायदेमंद है जब इसे सीमित मात्रा में खाया जाए. विशेषज्ञ आमतौर पर रोजाना 20 से 30 ग्राम (करीब 1-2 छोटे पीस) डार्क चॉकलेट पर्याप्त मानते हैं. आइए जानते हैं कि रिसर्च के अनुसार डार्क चॉकलेट के 7 बड़े फायदे क्या हैं.
1. दिल को रख सकती है स्वस्थ
हेल्थलाइन के मुताबिक, डार्क चॉकलेट में मौजूद फ्लेवोनॉयड्स रक्त वाहिकाओं को रिलैक्स करने में मदद कर सकते हैं. इससे ब्लड फ्लो बेहतर होता है और लंबे समय में हृदय रोग का खतरा कम हो सकता है. कुछ अध्ययनों में नियमित और सीमित मात्रा में डार्क चॉकलेट खाने को बेहतर कार्डियोवैस्कुलर हेल्थ से जोड़ा गया है.
डार्क चॉकलेट में कौन से प्रमुख तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को फायदा पहुंचाते हैं?
- Aकैफीन, चीनी और वसा
- Bफ्लेवोनॉयड्स, पॉलीफेनॉल्स और मिनरल्स
- Cप्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और नमक
- Dविटामिन ए, बी और सी
2. एंटीऑक्सीडेंट्स का बेहतरीन स्रोत
70% या उससे ज्यादा कोकोआ वाली डार्क चॉकलेट में भरपूर एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं. ये शरीर में बनने वाले फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करते हैं, जिससे कोशिकाओं को नुकसान कम पहुंच सकता है और कई बीमारियों का जोखिम घट सकता है.
कुछ रिसर्च बताती हैं कि डार्क चॉकलेट में मौजूद फ्लेवोनॉयड्स शरीर में नाइट्रिक ऑक्साइड के उत्पादन को बढ़ावा देते हैं. इससे रक्त वाहिकाएं फैलती हैं और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद मिल सकती है. हालांकि यह असर हर व्यक्ति में समान नहीं होता.
डार्क चॉकलेट खाने से मस्तिष्क में रक्त संचार बेहतर हो सकता है. कुछ अध्ययनों के अनुसार इससे फोकस, याददाश्त और सीखने की क्षमता पर सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है. इसमें मौजूद थोड़ी मात्रा में कैफीन और थियोब्रोमीन भी दिमाग को अलर्ट रखने में मदद करते हैं.
रिसर्च के अनुसार कोकोआ में मौजूद फ्लेवोनॉल्स त्वचा को यूवी किरणों से होने वाले नुकसान से कुछ हद तक बचाने, त्वचा की नमी बनाए रखने और ब्लड फ्लो सुधारने में मदद कर सकते हैं. हालांकि इसका मतलब यह नहीं कि आप सनस्क्रीन लगाना छोड़ दें.
कुछ अध्ययनों में पाया गया है कि डार्क चॉकलेट LDL (खराब कोलेस्ट्रॉल) के ऑक्सीडेशन को कम करने और HDL (अच्छे कोलेस्ट्रॉल) को बढ़ाने में मदद कर सकती है. इससे हृदय की सेहत को फायदा मिल सकता है.
70% से अधिक कोकोआ वाली डार्क चॉकलेट में आयरन, मैग्नीशियम, कॉपर, मैंगनीज और फाइबर अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं. ये शरीर की कई जरूरी प्रक्रियाओं के लिए महत्वपूर्ण पोषक तत्व हैं.
डार्क चॉकलेट में फायदे के साथ कैलोरी और थोड़ी मात्रा में शुगर भी होती है. इसलिए इसे 20-30 ग्राम या 1-2 छोटे पीस तक सीमित रखना बेहतर माना जाता है. कोशिश करें कि 70% या 85% कोकोआ वाली डार्क चॉकलेट चुनें, क्योंकि इनमें एंटीऑक्सीडेंट्स अधिक और चीनी अपेक्षाकृत कम होती है.



