10. स्वास्थ्य के लिए अमृत है सूखा नारियल, इसके सेवन से कई समस्याएं होगी दूर

नारियल का सेवन सेहत से जुड़ी कई समस्याओं को दूर कर सकता है. इसमें प्रोटीन और विटामिन सी के अलावा कई मिनरल होते हैं जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हैं. नारियल पानी सबको बेहद पसंद ही है साथ ही सूखे नारियल का उपयोग भी कई चीजों में किया जाता है, लेकिन शायद ही लोग इसके फायदे के बारे में जानते होंगे। सूखे नारियल का इस्तेमाल घर में बनने वाली कई डिशेज में और कई मिठाइयों में भी लोग करते हैं। वहीं कुछ लोगों को सूखा नारियल इतना ज्यादा पसंद होता है कि वो उसे रोजाना खाना पसंद करते हैं। जानिए सूखा नारियल खाने से सेहत को कौन-कौन से फायदे होते हैं –
सूखा नारियल खाने के फायदे
सूखा नारियल दिमाग और मेमोरी को तेज करने में मदद करता है।सूखे नारियल में मौजूद कॉपर ऐसा करने में असरदार होता है।
दुबलापन भी उतना ही नुकसानदायक है जितना की मोटापा। दुबलेपन की समस्या से जूझने वाले लोग अपनी डाइट में सूखे नारियल को शामिल करें। ये शरीर को ताकत देगा और दुबलापन दूर करने में आपकी सहायता भी करेगा।
सूखा नारियल खाने से शरीर में आयरन की कमी दूर होती है। इसके साथ ही ये शरीर में आई खून की कमी को दूर करने में भी सहायता करता है।
सूखे नारियल का सेवन करने से पाचन तंत्र अच्छा रहता है। इसके साथ ही अगर किसी के पेट में कोई समस्या है तो वो भी ठीक हो जाती है।
सूखा नारियल का सेवन करने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। साथ ही कई और बीमारियां भी दूर होती है। क्योंकि सूखा नारियल में प्रोटीन, विटामिन्स, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीज, सेलिनियम, कॉपर, फॉस्फोरस, पोटेशियम, मैग्नीशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं। साथ ही सूखा नारियल में एंटीआक्सीडेंट गुण भी मौजूद होता है।
1. सूखे नारियल में पाए जाने वाले पोषक तत्व (Nutrients value)
सूखे नारियल में अच्छा कॉलेस्ट्रॉल, फाइबर, मैग्नीशियम, कॉपर और सेलेनियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हैं।
2. दिल के लिए फायदेमंद (Good for heart)
सूखे नारियल में डायटरी फाइबर प्रचुर मात्रा में मौजूद होता है। ऐसे में ये दिल को सेहतमंद रखता है। इतना ही नहीं, ये शरीर में फाइबर की कमी को भी दूर करता है।
3. प्रतिरोधक क्षमता करता है मजबूत (strength resistive capacity)
सूखे नारियल में पाए जाने वाले सेलेनियम से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इतना ही नहीं, ये कई तरह की बीमारियों को दूर करते हुई कई तरह के इंफेक्शन से भी शरीर को बचाता है।
4. अल्जाइमर से बचाता है (cures Alzheimer)
बढ़ती उम्र में अल्जाइमर आम समस्या है। ऐसे में सूखे नारियल के सेवन से दिमाग फुर्तीला और तेज होता है। साथ ही इससे भूलने की समस्या भी नहीं होती। अल्जाइमर भूलने की एक बीमारी है।
5. कैंसर से करता है बचाव (Prevents cancer)
सूखे नारियल में मौजूद पोषक तत्व व्यक्ति को कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचा सकते हैं। सूखे नारियल के रोजाना सेवन से ब्रेस्ट कैंसर और प्रोस्टेट कैंसर के सेल्स को बनने से रोका जा सकता है।
6. थॉइरॉइड के मरीजों के लिए है अच्छा (Treats thyroid)
सूखा नारियल थॉयरॉइड फंक्शन को सुचारू रूप से चलाने में मदद करता है। साथ ही इसके हार्मोन को भी नियंत्रित करता है।
7. बवासीर की समस्या का है इलाज (Treats Piles)
सूखा नारियल पाचन तंत्र को मजबूत करते हुए ना सिर्फ कब्ज से निजात दिलाता है बल्कि ये बवासीर और खूनी दस्त जैसी गंभीर समस्याओं को भी रोकता है।



