छत्तीसगढ़

11. CM भूपेश बघेल ने कबड्डी खिलाड़ी ठंडाराम की आकस्मिक मृत्यु पर जताया शोक, परिवारजनों को स्वेच्छानुदान से 4 लाख रूपए की राशि देने की घोषणा

रायपुर :  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज खेल के दौरान हुए कबड्डी खिलाडी ठंडाराम की मौत पर शोक जताया है। रायगढ़ जिले के घरघोड़ा ब्लाक अंतर्गत ग्राम-भालुमार में कबड्डी खेल के दौरान गिरने से ठंडाराम मालाकार की आकस्मिक मृत्यु हो गई थी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस घटना को बेहद दुखद बताते हुए मृतक ठंडाराम मालाकार के परिवारजनों के प्रति अपनी शोक संवेदना प्रकट की है। मुख्यमंत्री ने स्वेच्छानुदान मद से मृतक के परिवारजनों को 4 लाख रूपए की सहायता प्रदान करने की घोषणा करते हुए कहा है कि इसके अलावा मृतक खिलाड़ी के परिवारजनों को राज्य शासन से नियमानुसार सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

Related Articles

Back to top button