मनोरंजन

Happy Birthday Rekha: रेखा ने की थी अमिताभ बच्चन संग अपने रिश्ते की बात, करने वाली थीं शादी

दिग्गज अभिनेत्री रेखा और अमिताभ बच्चन की पहली फिल्म 'दो अनजाने' थी। इस फिल्म में रेखा और अमिताभ की ऑनस्क्रीन कैमिस्ट्री दर्शकों को पसंद आई थी। अफवाहों की मानें तो दोनों के बीच प्यार की शुरुआत फिल्म दो अंजाने के सेट पर हुई थी।

Happy Birthday Rekha:  बॉलीवुड की शानदार एक्ट्रेस ‘भानुरेखा गणेशन’ उर्फ ‘रेखा’ आज अपना 68वां जन्मदिन मना रही हैं। 10 अक्टूबर 1954 को चेन्नई में जन्मी रेखा अपनी लाइफ को लेकर हमेशा से ही चर्चा में हैं। रेखा ने अपनी दिलकश अदाकारी से हिंदी सिनेमा में अपना अलग ही मुकाम हासिल किया है। रेखा की जिंदगी से जुड़ी बातें हमेशा से ही सुर्खियां बटोर रही है। कई अफवाहें भी सामने आई हैं। उस समय बिना सोशल मीडिया के भी रेखा की शादी और उनके अफेयर्स की बात सभी जगह आग की तरह फैलती थी। सभी जानते हैं कि रेखा का एक शख्स के साथ काफी नाम जुड़ता आया है और वे अमिताभ बच्चन हैं। अमिताभ और रेखा ने आज तक इस बात को कबूला नहीं है लेकिन आज भी लोगों को यह लगता है कि रेखा को अमिताभ पसंद है।

Throwback: This Was The Real Reason Behind Rekha And Amitabh Bachchan's  Breakup-Throwback: This Was The Real Reason Behind Rekha And Amitabh  Bachchan's Breakup

रेखा और अमिताभ की केमिस्ट्री

रेखा और अमिताभ की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को काफी पसंद थी। अफवाहों की मानें तो दोनों के बीच प्यार की शुरुआत फिल्म ‘दो अंजाने’ के सेट पर हुई थी। 70 के दशक में रेखा और अमिताभ के चर्चे हर मैगजीन और अखबार में नजर आते ही रहते थे। तब से लेकर आज तक इन दोनों के बारे में बातें होती ही रहती है।

When Rekha Admitted To Affair With Amitabh Bachchan And He Denied

एक बार एक बातचीत में रेखा से जब अमिताभ के बारे में सवाल किया गया तो रेखा ने कहा कि ‘मुझे अब तक ऐसा कोई मर्द, महिला या बच्चा नहीं मिला है जो उनसे प्यार न करता हो तो ये सवाल सिर्फ मुझसे क्यों। क्या में इससे इनकार करूं।’

अमिताभ संग रेखा का रिश्ता

इसके आगे रेखा ने कहा ‘दुनियाभर का लव ले लीजिए और उसमें और प्यार मिला दीजिए। मेरे मन में उस शख्स के लिए एहसास है।’ इस बातचीत में रेखा ने अमिताभ से जुड़ा एक और किस्सा शेयर किया था जिसमें उन्होंने बताया था कि ‘फिल्म दो अंजाने से पहले अमिताभ की फिल्म दीवार रिलीज हुई थी। इस फिल्म के बाद अमिताभ की इमेज सुपरस्टार बन गई थी। जिसके बाद रेखा उनके साथ काम करने में थोड़ा नर्वस हो जाती थी।

When Rekha Openly Said She is Desperately And Hopelessly in Love With  Amitabh Bachchan

अमिताभ की सुपरस्टार वाली इमेज रेखा के दिमाग में बैठ गई थी।’ बता दें कि रेखा और अमिताभ ने साथ में फिल्म ‘सुहाग’, ‘मुकद्दर का सिंकदर’, ‘मिस्टर नटवरलाल’ और ‘सिलसिला’ जैसी फिल्में की थी। आज के समय में दोनों आमने सामने आकर भी दूर-दूर दिखने की कोशिश करते हैं।

When Amitabh Bachchan Lost His Cool & Beat Up A Man Who Passed Offensive  Comments On Rekha

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button