वन्य प्राणी संरक्षण सप्ताह: बिलासपुर शहर में साइकिल और कोटा में निकली बाइक रैली
रैली के माध्यम से लोगों को किया गया जागरूक, रैली वनमंडल कार्याल से शुरू हुई और सदर बाजार, गोल बाजार, गांधी चौक से होकर पुन: वनमंडल कार्यालय में समाप्त हुई। रैली के सामने चल रही गाड़ी में वन्य प्राणियों की चित्र भी था।
बिलासपुर । वन्य प्राणी संरक्षण सप्ताह के अंतिम दिन शनिवार को शहर में साइकिल और कोटा में बाइक रैली निकली। इसके बाद सप्ताह का समापन भी किया गया। कानन पेंडारी जू में निबंध, चित्रकला से लेकर अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित की गई थी। इन सभी के प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

इस रैली का डीएफओ कुमार निशांत आगुवाई कर रहे थे। वह साइकिल पर बैठे यह संदेश देते नजर आए की वन्य प्राणियों की रक्षा करना बेहद जरुरी है। उन्हें किसी तरह नुकसान न पहुंचाएं। रैली वनमंडल कार्याल से शुरू हुई और सदर बाजार, गोल बाजार, गांधी चौक से होकर पुन: वनमंडल कार्यालय में समाप्त हुई। शहर के अलावा अचानकमार टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने कोटा में बाइक रैली का आयोजन किया। इसकी शुरुआत डा. रामन यूनिवर्सिटी के मुख्य द्वार पर हरी झंडी दिखाकर की गई।
इस दौरान वनकर्मियों के अलावा एनसीसी के बच्चों ने शहर भ्रमण कर लोगों के बीच में यह संदेश प्रसारित किया की वन्य प्राणी व जंगल दोनों जरुरी है। इन्हें किसी भी सूरत पर नुकसान न पहुंचाएं। इसके अलावा यदि कोई शिकायत मिलती है तो तत्काल इसकी जानकारी अफसरों को दी। रैली के सामने चल रही गाड़ी में वन्य प्राणियों की चित्र भी था। दरअसल इसके माध्यम से जागरूक कर किया जा रहा था।



