अपराधराष्ट्रीय

सीएएफ कैंप धनोरा में जवान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

बीजापुर एसपी आंजनेय वाष्णैय ने की पुष्टि। बीजापुर जिला चिकित्सालय में मृतक का पोस्टमार्टम किया गया है। इस मामले की बीजापुर थाना में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस द्वारा विवेचना की जा रही है। जवान का शव को गृहग्राम भेजने की तैयारी की जा रही है।

बीजापुर। ज़िले के धनोरा स्थित 15 बटालियन सीएएफ कैम्प में जवान ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी की हैं। घटना बुधवार बीती रात 11 बजे की बताई गई है। जवान द्वारा अपने रायफल से माथे में गोली मार ली, जिससे जवान की मौक़े से मौत हो गई हैं।
जवान का नाम सुनील कुमार है, जो मध्यप्रदेश के गांव लखनपुरा ज़िले भिंड का निवासी बताया गया हैं। खुदकुशी का कारण अभी तक कुछ स्पष्ट नही हो पाया हैं। बताया जा रहा है कि जवान मानसिक तनाव में भी रहता था। इसके अलावा पारिवारिक तनाव में भी बताया जा है। सूत्रों ने बताया कि जवान के परिवार भी साथ रहते में थे, कुछ दिन पहले ही अपने गांव‌ लौटे है।
बीजापुर एसपी आंजनेय वाष्णैय ने की पुष्टि। बीजापुर जिला चिकित्सालय में मृतक का पोस्टमार्टम किया गया है। इस मामले की बीजापुर थाना में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस द्वारा विवेचना की जा रही है। जवान का शव को गृहग्राम भेजने की तैयारी की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button