व्यापार

एक्सपर्ट ने दी Zomato पर दांव लगाने की सलाह, 7% तक चढ़ा शेयर भाव

ब्रोकरेज ने ऑनलाइन फूड डिलिवर करने वाले प्लेटफॉर्म जोमैटो के लिए टारगेट प्राइस 90 रुपये तय किया है। इसके साथ ही शेयरों पर बाय रेटिंग दी है। यह टारगेट प्राइस मौजूदा स्तर से करीब 50% अधिक है।

नई दिल्ली- ऑनलाइन फूड डिलिवर करने वाले प्लेटफॉर्म Zomato के स्टॉक में तगड़ी रिकवरी आने वाली है। यह अनुमान ब्रोकरेज और रिसर्च फर्म एमके ने लगाया है। इसके साथ ही ब्रोकरेज ने स्टॉक को खरीदने की सलाह दी है। ब्रोकरेज की इस रिपोर्ट के बीच Zomato के स्टॉक में गुरुवार को 7 फीसदी तक की रिकवरी देखने को मिली है।

क्या कहा ब्रोकरेज ने: एमके को Zomato की मजबूत बाजार स्थिति, ब्लिंकिट के साथ कारोबार विस्तार और मुनाफे की उम्मीद है। ब्रोकरेज ने कहा कि इस वजह से अगले चार वर्षों में 40% राजस्व सीएजीआर और पॉजिटिव नेट प्रॉफिट होगा। ब्रोकरेज ने कहा कि हम उम्मीद करते हैं, भारत का ऑनलाइन खाद्य वितरण बाजार आने वाले वक्त में 7 गुना तक बढ़ेगा। जोमैटो को इसका फायदा मिलने की उम्मीद है।

टारगेट प्राइस क्या है: ब्रोकरेज ने जोमैटो के लिए टारगेट प्राइस 90 रुपये तय किया है। इसके साथ ही शेयरों पर बाय रेटिंग दी है। यह टारगेट प्राइस मौजूदा स्तर से करीब 50% अधिक है। बता दें कि गुरुवार को शेयर भाव 61.20 रुपये पर बंद हुआ। एक दिन पहले के मुकाबले 5.43% की तेजी है। कारोबार के दौरान यह 61.85 रुपये के स्तर तक गया।

Related Articles

Back to top button