
जिन्हें गोली लगी है उनमें मनेर के तीन और भोजपुर के एक हैं। मनेर के तीनों व्यापुर और गौरैया स्थान के रहने वाले हैं। एक भोजपुर थाना के रामपुर चांदी का रहने वाला विमलेश था। विमलेश का शव उसके घर पहुंचा है। मनेर के तीनों लोगों के परिजन भी विलाप कर रहे हैं। हालांकि अभी कोई मौत की पुष्टि नहीं कर रहा है। लोदीपुर और व्यापुर निवासी शत्रुघ्न राय, हरेंद्र राय और गोरेलाल यादव को गोली गोली लगी है। शत्रुघ्न गिरोह का सरगना बताया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि चार लोगों को गोली लगी है। जिन्हें गोली लगी है वे भोजपुर जिले के नया भोजपुर इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं। अभी तक उनके परिजन भी सामने नहीं आए हैं।
पटना एसएसपी का कहना है कि बिहटा के अमनाबाद दियारा ेमें फायरिंग की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन अभी तक कोई भी शव नहीं मिला है। खेतों में काम करने वाले स्थानीय लोगों और नाव चालकों ने भी पुलिस से किसी की मौत की जानकारी नहीं दी है। फिलहाल अन्य इलाकों में तलाशी ली जा रही है।



